फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government procurement of 8.81 tonnes of mustard in 13 days, payment of more than two and a half lakhs

Sonipat News: 13 दिन में 8.81 टन सरसों की हुई सरकारी खरीद, ढाई लाख से ज्यादा का भुगतान

Tue, 28 Mar 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of 8.81 tonnes of mustard in 13 days, payment of more than two and a half lakhs
फोटो 30 - गोहाना अनाज मंडी में सरसों की फसल की नमी की जांच करते हैफेड के कर्मचारी। संवाद
सोनीपत/गोहाना। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) की ओर से 13 दिन में 8.81 टन सरसों की खरीद की जा चुकी है। साथ ही सात किसानों को 2.50 लाख रुपये से ज्यादा का ऑनलाइन भुगतान किया गया है। वहीं सोमवार को गोहाना अनाज मंडी में भी सरसों की खरीद शुरू हो गई।
विज्ञापन

हैफेड की ओर से 112.5 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। सरसों में 8 फीसदी तक नमी की मात्रा मिलने पर खरीद की है। सोनीपत, गोहाना व गन्नौर अनाज मंडी सरसों की आवक जारी है। सोनीपत अनाज मंडी में हैफेड की ओर से मंगलवार को 105 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। वहीं गोहाना मंडी में छह किसानों की 112.5 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई। गोहाना मंडी में 13 दिन बाद सरसों की सरकारी खरीद शुरू हुई है। गोहाना की नई अनाज मंडी में इससे पहले सरसों की आवक तो हो रही है, लेकिन हैफेड के तय मानकों पर न उतरने से सरसों खरीद नहीं हो रही थी। ऐसे में किसानों ने निजी एजेंसियों को सरसों बेचनी पड़ रही थी। जहां उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य 5450 रुपये प्रति क्विंटल से 300 से 400 रुपये कम भाव मिल रहा था।
विज्ञापन

गन्नौर मंडी में अब तक 864 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई हैफेड की ओर मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की सरसों की फसल खरीदी जा रही है। गन्नौर अनाज मंडी में अब तक 864 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की जा चुकी है। वहीं मंडी में 2343 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। 112.5 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। वहीं सोनीपत व गन्नौर मंडी में सरसों की सरकारी खरीद जारी है। 8.81 टन सरसों की खरीद करके किसानों को 2.50 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान कर दिया गया है। -उमाकांत शर्मा, जिला प्रबंधक, हैफेड, सोनीपत

फोटो 30 - गोहाना अनाज मंडी में सरसों की फसल की नमी की जांच करते हैफेड के कर्मचारी। संवाद

फोटो 30 - गोहाना अनाज मंडी में सरसों की फसल की नमी की जांच करते हैफेड के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed