{"_id":"68bdef6912fea33e080809a0","slug":"government-is-uplifting-all-sections-arvind-sharma-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141892-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी वर्गों का उत्थान कर रही सरकार : अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी वर्गों का उत्थान कर रही सरकार : अरविंद शर्मा
Mon, 08 Sep 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गुढ़ा रोड पर रविवार को जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य प्रभु दयाल प्रजापति की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सहकारिता, पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों का उत्थान करने का काम कर रही है। सरकार ने माटी कला बोर्ड व पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है।
उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों के लिए क्रीमिलेयर की आय सीमा बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दी गई है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रजापति समाज के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी में जमीन देने की घोषणा की थी, जिसके तहत सोनीपत जिला में 4208 लाभार्थियों को इस योजना के तहत जमीन प्रमाण पत्र दिए गए हैं।
यह केवल योजना नहीं है, बल्कि आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की ओर समाज के युवाओं को आगे बढा़ने का ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रजापत समाज की विकसित और आत्मनिर्भर भारत में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। समाज में कच्ची मिट्टी को विभिन्न आकार देने का हुनर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आपके हाथों में जो कला है, वह सिर्फ एक हुनर नहीं है, बल्कि वह भारत की आत्मा है। वह एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है। उन्होंने बरोदा रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला के सुधार के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
खेमचंद प्रजापत ने समाज की तरफ से कैबिनेट मंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान रामनिवास, सूरजमल, सुरेश यादव, प्रदीप डीघल, डॉ. भीम, अमित सैनी, डॉ. गुलाब, मनोज मलिक, मास्टर रामकुमार भी मौजूद रहे।