फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government is sensitive towards incidents of sexual abuse in schools, report sought

Sonipat News: स्कूलों में यौन शोषण की घटनाओं पर सरकार संवेदनशील, मांगी रिपोर्ट

Thu, 21 Aug 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Government is sensitive towards incidents of sexual abuse in schools, report sought
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के संवेदनशील मुद्दे पर विशेष पहल की गई है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों से यौन शोषण और उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं का ब्योरा मांगा है, ताकि घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें। दो दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
हाल के दिनों में स्कूलों में शोषण के कई मामले सामने आए। इससे स्कूलों में छात्र-छात्राओं की मानसिक स्थिति भी प्रभावित होती है। अब स्कूलों को अपने यहां हुई घटनाओं की पूरी जानकारी देनी होगी। इसमें पिछले वर्षों में हुईं घटनाएं, उन पर की गई कार्रवाई और पीड़ित विद्यार्थी को दिए गए सहयोग का विवरण शामिल होगा।
विज्ञापन

हर विद्यालय में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) और पॉक्सो एक्ट कमेटी का गठन किया गया है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिला स्तर से रिपोर्ट मुख्यालय की ओर से भेजे गए प्रारूप में तैयार करके 27 अगस्त तक भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी विद्यालय की ओर से सीधे मुख्यालय भेजी गई रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। इसका उद्देश्य न केवल घटनाओं की जानकारी जुटाना है, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना भी है।
सरकार ने भी शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत बच्चों के शारीरिक व मानसिक शोषण एवं यौन उत्पीड़न संबंधी घटनाओं को रोकने के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। इनमें स्कूल बसों में जीपीएस सिस्टम के साथ ही ड्राइवर व हेल्पर के सत्यापन की अनिवार्यता शामिल है।

वर्जन

निदेशालय की ओर से दिए गए प्रारूप पर प्रत्येक विद्यालय से घटनाओं के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। स्कूल में अगर घटना नहीं हुई है तो भी रिपोर्ट देनी है।-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed