फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government implemented new scheme to improve the condition of artists

Sonipat News: कलाकारों की स्थिति सुधार के लिए सरकार ने लागू की नई योजना

Fri, 09 May 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Government implemented new scheme to improve the condition of artists
सोनीपत। सरकार ने प्रदेश पंडित लख्मीचंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ कलाकारों व लोक विधाओं के कलाकारों की वित्तीय एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।
विज्ञापन

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बताया कि जिन कलाकारों ने अपने जीवन में सक्रिय रूप से कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है या जो अभी भी योगदान दे रहे हैं, उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। कम से कम 20 साल तक कला के क्षेत्र में योगदान देने वाले कलाकार योजना के पात्र होंगे। वह अपनी कला संबंधी दस्तावेज, अखबारों में छपी खबरों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की परिवार पहचान पत्र में आयु 60 साल या ज्यादा होनी चाहिए। आवेदनों की जांच व सत्यापन के बाद पात्र आवेदकों की लिस्ट विभाग की गठित स्पेशल कमेटी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। समिति आवेदकों की वित्तीय स्थिति एवं कलात्मक योगदान दोनों को ध्यान में रख आवेदनों का मूल्यांकन करेगी। मानदेय के लिए पात्र लाभार्थियों की अंतिम सूची समिति ही तैयार करेगी। परिवार पहचान पत्र में सालाना 1.80 लाख तक आय वाले कलाकार को 10000 व 1.80 लाख से 3 लाख आय वाले को 7000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed