{"_id":"642885eead06554ca50ecfc6","slug":"got-approval-but-tender-hangs-construction-of-roads-in-limbo-sonipat-news-c-17-1-110890-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मंजूरी तो मिली पर टेंडर लटका, अधर में सड़कों का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मंजूरी तो मिली पर टेंडर लटका, अधर में सड़कों का निर्माण कार्य
Sun, 02 Apr 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23 -कथूरा गांव के खरीद केंद्र में भरा बारिश का पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सड़कों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया में की जा रही देरी वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है। जिलेभर में विभिन्न सड़कों को काफी समय से निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। विभिन्न हलकों की सड़कों के निर्माण कार्य के लिए मुख्यालय से मंजूरी मिले करीब एक से दो माह का समय बीत चुके हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया में बरती जा रही ढील के चलते सड़कें दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। मुख्यालय ने सोनीपत, राई, गन्नौर और गोहाना ब्लॉक की सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी है। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
राई और गन्नौर ब्लॉक की सड़कों के निर्माण की मंजूरी जनवरी में ही मिल गई थी। राई में 21.30 करोड़ रुपये की लागत से करीब 20 सड़कों पर मरम्मत व निर्माण कार्य किया जाना है, जबकि गन्नौर ब्लॉक में 24.35 करोड़ रुपये से 14 सड़कों पर निर्माण कार्य होना है। साथ ही गन्नौर की 6 अन्य सड़कों के निर्माण कार्य के लिए करीब 14 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। इन सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिले दो माह का समय बीत चुके हैं, इसके बावजूद सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। शहरवासी विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर सड़कों का निर्माण करने की मांग कर चुके हैं।
सोनीपत और गोहाना हलके की सड़कें भी बदहाल
सोनीपत और गोहाना हलके की सड़कें भी बदहाल हैं। इनकी दशा सुधारने के लिए मुख्यालय की ओर से फरवरी में बजट मंजूरी किया गया था। सोनीपत ब्लॉक में करीब 13.18 करोड़ से 9 सड़कों और गोहाना हलके में करीब 24 करोड़ से 19 खस्ताहाल सड़कों की स्थिति सुधारी जानी है। जबकि लोक निर्माण विभाग अब तक टेंडर प्रक्रिया में ही उलझा हुआ है। उधर वाहन चालकों को गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है। बेमौसम बारिश से सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर रहा है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
मानसून बन सकता है रुकावट
अधिकारियों का कहना है कि दो माह के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, लेकिन जून के अंत में मानसून दस्तक दे सकता है। ऐसे में सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू होने के बाद मानसून रुकावट बन सकता है। अगर किसी सड़क पर निर्माण या मरम्मत का कार्य हो भी जाता है तो स्थिति पहले जैसी ही बन जाएगी। ऐसे में लोगों को गड्ढों से निजात मिलना मुश्किल प्रतीत हो रहा है।
वर्जन
लोक निर्माण विभाग की ओर से सोनीपत व गोहाना ब्लॉक की सड़कों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। दो माह के अंदर टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।-प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत
वर्जन
राई व गन्नौर ब्लॉक की सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया चल रही है। दो माह के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों पर निर्माण व मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा।-पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत