{"_id":"67003e7159abf692c50736d6","slug":"goods-worth-rs-20-lakh-stolen-from-sanitary-and-hardware-showroom-by-breaking-the-roof-door-sonipat-news-c-197-1-snp1003-125654-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छत का दरवाजा तोड़ सेनेटरी और हार्डवेयर शोरूम से 20 लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छत का दरवाजा तोड़ सेनेटरी और हार्डवेयर शोरूम से 20 लाख का सामान चोरी
Sat, 05 Oct 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड पर चोरों ने एक सेनेटरी और हार्डवेयर शोरूम को निशाना बनाया। चोर शोरूम के पीछे सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े। दरवाजे तोड़कर शोरूम से करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए। पास में लगे एक सीसीटीवी में चोर दिखे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-27 पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
स्वास्तिक ट्रेडिंग शोरूम संचालक दिनेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि रात को चौकीदार ने सूचना दी थी कि शोरूम में चोर घुसे हैं। उसने पकड़ने की कोशिश की तो वह हाथापाई कर भाग गए। दिनेश ने बताया कि वह सुबह शोरूम पर आए तो सामान बिखरा पड़ा था। सीढ़ियों में जाकर देखा तो दरवाजे टूटे हुए थे। काफी सामान गायब था।
चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए। सीसीटीवी की जांच की तो शोरूम के पिछले हिस्से में सीढ़ी लगाकर चार-पांच युवक अंदर आते दिखे। युवक गाड़ी लेकर पहुंचे थे। वहीं, एक युवक स्कूटी पर सवार था। चोर शोरूम से टाइल, टोंटी और बाथरूम की फिटिंग का करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर भाजपा नेता राजीव जैन व जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं, थाना सेक्टर-27 प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहे युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।