गांव मंडोरा स्थित खेलकूद के सामान की दुकान से चोर लाखों के ट्रैक सूट, टी-शर्ट व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी की वारदात पड़ोसी की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
गांव मंडोरा निवासी मनजीत ने कहा कि उसकी गांव में ही हार्दिक स्पोर्ट्स क्लब के नाम से दुकान है। जिसमें वह ट्रैक सूट, टी-शर्ट, परफ्यूम, जर्सी सहित अन्य सामान बेचता है। 3 जनवरी को उसे पता चला कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है। वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का शीशे का दरवाजा तोड़ा गया है। अंदर जांच करने पर पाया कि दुकान से करीब दो लाख रुपये का सामान व पांच हजार रुपये चोरी हैं। पड़ोस की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया कि चोरी रात 12 से 3 बजे के बीच की गई है।