{"_id":"61687fa0d4fd3a79e1467326","slug":"goods-stolen-by-breaking-locks-and-windows-of-two-shops-sonipat-news-rtk627039437","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकान के ताले और खिड़की तोड़कर सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकान के ताले और खिड़की तोड़कर सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर में चोरों ने दो स्थानों पर मेडिकल स्टोर व सेनेट्री की दुकान के ताले व खिड़की तोड़कर हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। मेडिकल स्टोर में हुई चोरी सीसीटीवी में कैद हो गई है।
बहालगढ़ रोड पर सेनेट्री की दुकान चलाने वाले राहुल बजाज ने बताया कि वह बजाज ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान चलाते हैं। वह सेनेट्री का सामान बेचते हैं। चोर दुकान के ऊपर बने कमरे की खिड़की को तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोर दुकान से करीब 25 हजार रुपये की नकदी और 80 हजार रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। उनको चोरी का पता सुबह दुकान खोलने पर लगा। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी और उनकी डीवीआर बाक्स तोड़ दिया। जिससे उनके बारे में पता नहीं लग पाए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वहीं शहर के पुराना रोहतक रोड स्थित मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोर नकदी ले गए। स्टोर संचालक जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उनका जीएम मेडिकल हॉल के नाम से मेडिकल स्टोर है। वह सुबह करीब पांच बजे दुकान पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मेडिकल स्टोर के ताले टूटे पड़े थे। शटर आधा उठा हुआ था। उन्होंने चेक किया तो गल्ले में रखे 10-12 हजार रुपये और दुकान में रखे दान पात्र से नकदी चोरी है। चोरी की घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिला व्यापार मंडल ने जताया रोष
जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी अनिल कुमार सीटू ने बताया कि गुड़ मंडी क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात हो रही है। उन्होंने रात को पुलिस की गश्त बढ़ाने व चोरों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।