फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   gold chain from the neck of the female bank employees

महिला बैंक कर्मी के गले से झपटी सोने की चेन

Sat, 27 Sep 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 27 Sep 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक एक महिला बैंक कर्मचारी के गले से सोने की चेन झपटकर फ रार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना सिविल लाइन पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन निवासी रंजना बत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एटलस रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में कार्यरत है। वह बुधवार शाम को छुट्टी के बाद पैदल ही घर की तरफ  जा रही थी। जब वह मॉडल टाउन पहुंचीं तो बाइक सवार दो युवक गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


 उसने मामले की जानकारी घर आकर पहले परिजनों को दी। जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फु टेज की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed