{"_id":"6761dacc2aede8039401fc94","slug":"gohana-station-will-be-model-in-three-months-modern-facilities-will-be-available-65-percent-construction-completed-sonipat-news-c-197-1-snp1008-129387-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तीन माह में मॉडल होगा गोहाना स्टेशन, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, 65 फीसदी निर्माण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तीन माह में मॉडल होगा गोहाना स्टेशन, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, 65 फीसदी निर्माण पूरा
Wed, 18 Dec 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत गोहाना स्टेशन पर यात्रियों को जल्द आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन की सूरत बदलने के लिए करीब 65 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट, आधुनिक शेड, ऊंचा प्लेटफार्म बनाने के साथ एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही पार्किंग विस्तार के साथ स्टेशन परिसर में पौधे लगवाकर सुंदरीकरण किया जाएगा। रेलवे ने 31 मार्च 2025 तक सभी कार्यों को पूरा करवाने का लक्ष्य रखा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त 2023 को वर्चुअल माध्यम से गोहाना स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे स्टेशन का करीब 15 करोड़ रुपये से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। स्टेशन पर जल्द ही बुकिंग कार्यालय व प्रतीक्षालय एक ही छत के नीचे बनाया जाएगा। प्रवेश-निकासी द्वार पर साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। यात्रियों के लिए आधुनिकता के हिसाब से तीनों प्लेटफार्म की सतह को ऊंचा करने के साथ प्लेटफार्म एक-दो पर लिफ्ट लगाई जाएगी। दोनों प्लेटफार्म पर 40-40 मीटर के चार आधुनिक शेड लगवाए जाएंगे। पार्किंग क्षेत्र का विस्तार कर सुंदरीकरण किया जाएगा। तीनाें प्लेटफार्म पर 12 वाटर बूथ स्थापित करवाए जाएंगे। इन कार्यों पर पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सभी कार्य पूरे होने पर गोहाना स्टेशन मॉडल के रूप में विकसित होगा।
यात्रियों के लिए एक और बनेगा फुट ओवरब्रिज
गोहाना स्टेशन से करीब 20 हजार यात्री रोजाना जींद व सोनीपत रूट पर आवागमन करते हैं। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक और 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज की सौगात दी जाएगी। ओवरब्रिज निर्माण के लिए बेस तैयार कर लिया गया है। एक सप्ताह के अंदर जालंधर की कंपनी फुट ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू करेगी। ओवरब्रिज को तीनों प्लेटफार्म पर सीढि़यां उतारकर आपस में जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस कार्य पर करीब साढे़ तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
अमृत भारत स्टेशन परियोजना के अंतर्गत गोहाना स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए 15 करोड़ से पुनर्विकास किया जा रहा है। फिलहाल भवन निर्माण का 65 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। 31 मार्च 2025 तक काम पूरा करवाने का लक्ष्य रखा है, ताकि यात्रियों को जल्द आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
- सुखविंद्र सिंह, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल