फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gohana is the cleanest place in the state, got the clean city award from the central government

Sonipat News: प्रदेश में सबतै सुथरा म्हारा गोहाना, केंद्र सरकार से मिला स्वच्छ शहर का अवाॅर्ड

Thu, 11 Jan 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Jan 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Gohana is the cleanest place in the state, got the clean city award from the central government
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ सिटी अवॉर्ड ग्रहण करती नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी

विज्ञापन
गोहाना। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के तहत गोहाना को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। वीरवार को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष रजनी विरमानी और जिला निगमायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने पुरस्कार ग्रहण किया है। इस अवॉर्ड के लिए केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 करवाया था। इसमें एक लाख की जनसंख्या वाले गोहाना को राज्य में पहला स्थान हासिल करने पर स्वच्छ सिटी अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। पिछले साल प्रदेश में गोहाना


नगर परिषद क्षेत्र में गोहाना देशभर में 1071वां रैंक व नॉर्थ जोन में 24वां रैंक हासिल हुआ। स्वच्छ सिटी अवाॅर्ड लेकर पहुंचे नगर परिषद की टीम फव्वारा चौक पर शहरवासियों ने स्वागत किया। नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने कहा कि गोहाना को स्वच्छ बनाने में कर्मचारियों व शहरवासियों ने सहयोग किया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी, नई अनाज मंडी प्रधान विनोद सहरावत व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



117 सफाई कर्मियों ने सफाई व्यवस्था रखी दुरुस्त

नगर परिषद में कार्यरत 117 सफाई कर्मियों ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर बेहतर कार्य किया। सफाई कर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर नियमित रूप से सफाई की है। वैसे, शहर की आबादी के अनुसार 200 से अधिक सफाई कर्मचारी होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में 38 शौचालयों को रखा गया साफ
शहर में 29 सार्वजनिक व 9 व्यावसायिक शौचालय है। इनको सुचारू रूप से शुरू किया गया। इनमें से कुछ में तो पानी की व्यवस्था भी नहीं थी और कई शौचालय बंद पड़े थे। नगर परिषद ने सभी शौचालय को चालू कराया और सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सभी शौचालय को नियमित रूप से साफ कराया गया।



हर वार्ड में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

गत वर्ष नगर परिषद की तरफ से एक-एक करके 23 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड पार्षद के नेतृत्व में सफाई की गई और सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी ने रोजाना वार्ड का दौरा किया। साथ ही नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी व कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने विशेष सफाई अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों व क्षेत्र वासियों काे सफाई के प्रति जागरूक किया। 1 से 7 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न डंपिंग स्टेशन व कूड़ा डालने के स्थानों की नप की तरफ से सफाई की गई।

इन प्रयासों से स्वच्छ हुआ शहर :
चित्रकारी के माध्यम से शहर वासियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालने के लिए प्रेरित किया गया।

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए खाली पड़ी जगह पर सुंदरीकरण पार्कों को विकसित किया गया।
विभिन्न चौक-चौराहों व सड़कों के किनारे डस्टबिन रखवाए गए।




गोहाना शहर में सफाई व्यवस्था अच्छी है। सफाई कर्मचारी नियमित रूप से काम करते हैं। इसके चलते शहर प्रदेश भर में अव्वल रहा है। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मेहनत के नतीजे प्रदेश भर में गोहाना का पहला स्थान मिला है।

-आजाद मलिक, नगर पार्षद

वर्जन
शहर काे स्वच्छ रखे के लिए नगरपरिषद की ओर से बेहतर कार्य किया गया। यह कार्य शहर के लोगों व नगर परिषद कर्मियों के साथ मिलकर किया गया। जिसकी बदौलत हम प्रदेश में पहले स्थान पर आए और स्वच्छ सिटी का अवॉर्ड गोहाना को मिल सका। आगे भी इसी परंपरा को जारी रखने के प्रयास किए जाते रहेंगे।

निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed