फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gohana going to bathe in the Ganga death of two businessmen

गंगा स्नान को जा रहे गोहाना के दो व्यापारियों की मौत

Sun, 13 Jul 2014 12:37 AM IST
सोनीपत, अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Jul 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार तड़के थानाभवन के निकट हुई कार-ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार गोहाना के दो व्यापारियों की मौत हो गई, जबकि तीन को गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। कार में फंसे एक व्यापारी के शव को क्रेन से निकालना पड़ा।

 गोहाना के ग्राम खड़वाला निवासी नवीन सिंधू अपनी कार से दोस्त अनिल पुत्र बलवान, कुलदीप पुत्र सुरेश और पातरी गांव निवासी अनिल पुत्र रामस्वरूप, रविंद्र पुत्र सत्यवान के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे। शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे उनकी कार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर थानाभवन के निकट सामने से आ रही रोड़ी से लदी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच कार सवार गांव खंडवाल निवासी नवीन सिंधू और गांव पातरी निवासी अनिल की मौत हो चुकी थी। घायल अनिल पुत्र बलवान, रविंद पुत्र सत्यवान और कुलदीप पुत्र सुरेश को गंभीर हालत में पहले शामली और फिर मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। नवीन का शव कार में बुरी तरह फंस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को क्रेन बुलाकर शव को निकालना पड़ा। इस वजह से हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगने से लोगों को काफी असुविधाएं हुई। घायलों से परिजनों का पता और फोन नंबर पूछकर पुलिस ने उनके घर वालों को घटना की सूचना दी। दुपहर में परिजन गुरमीत, विकास ,प्रवीण आदि थानाभवन सीएचसी पहुंचे और वहां रखे शवों की शिनाख्त की। एसओ थानाभवन ने बताया कि  गुरमीत ने अज्ञात में ट्रक चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। मौके पर खड़े ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed