Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gohana demands its rights: Goldsmiths say that trade and employment will increase as soon as Gohana becomes a district.

गोहाना मांगे हक : स्वर्णकार बोले- गोहाना के जिला बनते ही बढ़ेगा व्यापार व रोजगार

Tue, 30 Dec 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gohana demands its rights: Goldsmiths say that trade and employment will increase as soon as Gohana becomes a district.
फोटो 36: पवन वर्मा - फोटो : अ​ग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन
गोहाना। वर्षों से लंबित गोहाना को जिला बनाने की मांग तेज हो रही है। व्यापारी, युवा और सामान्य जन के साथ अब स्वर्णकार समाज भी इस मुहिम में शामिल हो गया है। स्वर्ण व्यापारियों का कहना है कि गोहाना को जिला बनाने से क्षेत्र का आर्थिक भविष्य मजबूत होगा। रोजगार बढ़गा, बाजार मजबूत होगा। जिला स्तर की सुविधाओं के अभाव में गोहाना आज भी अपनी पूरी व्यावसायिक क्षमता से वंचित है जबकि संसाधन, कनेक्टिविटी और बाजार के लिहाज से यह क्षेत्र जिला बनने की पूरी क्षमता रखता है। अब समय आ गया है कि सरकार अपने वादे को पूरा करे।
विज्ञापन


हम लंबे समय से देख रहे हैं कि गोहाना जिला न होने के कारण सोने-चांदी के कारोबार का बड़ा केंद्र नहीं बन सका। थोक कारोबारी आज भी सोनीपत और रोहतक जैसे जिलों तक सीमित है। अगर गोहाना जिला बनता है तो थोक और परचून दोनों कारोबार यहीं विकसित होंगे, जिससे कारीगरों को काम और व्यापारियों को बेहतर आय मिलेगी।
विज्ञापन

- पवन वर्मा

जिला बनने से नागरिकों को तमाम सुविधाएं यहीं मिलेंगी। कंज्यूमर कोर्ट, जिला कार्यालय और अन्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी और आम आदमी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोनू वर्मा

गोहाना के पास बेहतर कनेक्टिविटी का पूरा आधार मौजूद है। जम्मू-कटरा हाईवे और एनएच-152डी के कारण गोहाना एक अहम परिवहन केंद्र बन सकता है। जिला बनने से इन सड़कों का सही उपयोग होगा और व्यापारिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी।
- प्रदीप सोनी

बेहतर कनेक्टिविटी के चलते आसपास के गांवों और कस्बों से ग्राहक सीधे गोहाना आएंगे। इससे बाजार मजबूत होंगे, प्रॉपर्टी के रेट और क्रयशक्ति बढ़ेगी। लाइसेंस, जीएसटी, बैंकिंग जैसे काम स्थानीय स्तर पर होने से व्यापार और आसान होगा।
- प्रवीन वर्मा

आज जिला संबंधी कामों के लिए लोगों को सोनीपत जाना पड़ता है। जिला बनने पर बाहर से आने-जाने वालों की संख्या बढ़ेगी, जिससे छोटे-बड़े सभी दुकानदारों को फायदा होगा और ज्वेलरी कारोबार के विस्तार की पूरी संभावनाएं बनेंगी।
- जोनी वर्मा

जिला स्तर के कामों के लिए पूरा दिन और अतिरिक्त खर्च लग जाता है। अगर गोहाना जिला बनता है तो आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
- जितेंद्र वर्मा, न्यात

जिला मुख्यालय बनने से बड़े बाजार खुलते हैं। इससे खरीद-फरोख्त बढ़ेगी और आभूषणों की मांग में इजाफा होगा, जिसका सीधा लाभ स्वर्णकारों और कारीगरों को मिलेगा।
- तिलक वर्मा

थोक कारोबार आमतौर पर जिला मुख्यालयों में ही पनपता है। जिला बनने पर सोने-चांदी का थोक कारोबार गोहाना में शुरू होगा, जिससे बाहर जाने वाला पैसा यहीं रुकेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

- नवीन वर्मा

फोटो 36: पवन वर्मा

फोटो 36: पवन वर्मा- फोटो : अग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन

फोटो 36: पवन वर्मा

फोटो 36: पवन वर्मा- फोटो : अग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन

फोटो 36: पवन वर्मा

फोटो 36: पवन वर्मा- फोटो : अग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन

फोटो 36: पवन वर्मा

फोटो 36: पवन वर्मा- फोटो : अग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन

फोटो 36: पवन वर्मा

फोटो 36: पवन वर्मा- फोटो : अग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन

फोटो 36: पवन वर्मा

फोटो 36: पवन वर्मा- फोटो : अग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन

फोटो 36: पवन वर्मा

फोटो 36: पवन वर्मा- फोटो : अग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed