फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gohana closed today in protest against firing at Maturam confectionary shop

Sonipat News: मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग के विरोध में आज गोहाना बंद

Tue, 30 Jan 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gohana closed today in protest against firing at Maturam confectionary shop
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह ने किशोर से कुकर्म करने के मामले में एक आरो
गोहाना। पुरानी अनाज मंडी में शिव चौक के पास लाला मातूराम हलवाई की दुकान पर की गई फायरिंग के विरोध और हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में मंगलवार को गोहाना सांकेतिक तौर पर बंद रहेगा। सोमवार को विभिन्न संगठनों व व्यापारियों ने सत्संग भवन में बैठक कर बाजार, सब्जी मंडी, अनाज मंडी सहित सभी दुकानों को बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नई अनाज मंडी के प्रधान विनोद सहरावत ने की। सभी ने एक मत होकर फैसला किया कि मंगलवार को गोहाना को बंद करेंगे। इसमें मेडिकल स्टोर बंद रखने के साथ ही फल व सब्जियों की रेहड़ियां भी नहीं लगाई जाएंगी। व्यापारियों का कहना है कि इसके बाद भी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह रणनीति तैयार कर प्रदेश भर के बाजार को बंद करवाने पर मजबूर होंगे। बैठक में बलराम कौशिक, इंद्रजीत विरमानी, वीरेंद्र भनवाला, प्रदीप चहल, विनोद जैन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव चौक के पास 21 जनवरी को लाला मातूराम हलवाई की दुकान बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायर किए थे। हमलावरों ने 42 फायर किए थे। इससे दूध विक्रेता माहरा के बिजेंद्र को गोली लगी थी जबकि दुकान के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने काउंटर के पीछे छिप कर अपनी जान बचाई थी। इसके बाद हमलावर बाइक लेकर पुरानी अनाज मंडी में गए और वहां अग्रसेन चौक के निकट हवाई फायर किए थे। वारदात के बाद पुलिस आयुक्त ने पहुंचकर हमलावरों की पहचान होने व जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। सांसद रमेश कौशिक ने भी बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। पुलिस प्रशासन की तरफ से मातूराम हलवाई की दुकान और घर पर सुरक्षा बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह महाराजा अग्रसेन चौक पुरानी अनाजमंडी में एकत्रित होंगे सभी
गोहाना बंद को लेकर सभी व्यापारी अपने स्टॉफ के साथ मंगलवार सुबह 10 बजे महाराजा अग्रसेन चौक पुरानी अनाज मंडी में एकत्रित होंगे। यहां से जुलूस के रूप में चलकर शिव चौक, कॉलेज मोड़, छोटूराम चौक, शहीद भगत सिंह चौक, शहीदी चौक, महावीर चौक, बाबू जगजीवन राम चौक, रोहतक गेट, बाबा भीमराव आंबेडकर चौक पर पहुंचेंगे। व्यापारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से भी समर्थन का आह्वान किया है।

पुलिस दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई
पुलिस का कहना है कि गोहाना में पुरानी अनाज मंडी स्थित मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग मामले में दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी रोहतक के सुंडाना निवासी सागर व हिसार के बालसमंद निवासी सज्जन उर्फ काला हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करने के नाबालिग आरोपी को काबू किया था। आरोपी सागर को झज्जर व सज्जन को अजमेर (राजस्थान) जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर न्यायालय में पेश कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी सागर को तीन दिन और सज्जन को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
वर्जन
दिन-दहाड़े बदमाशों ने 40 राउंड फायरिंग कर जानलेवा हमला करने और रंगदारी मांगने से व्यापारी भयभीत है। व्यापारी इसके विरोध में मंगलवार से गोहाना को बंद करके अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। यदि फिर भी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह रणनीति तैयार कर प्रदेश भर में बाजार बंद करेंगे।

बजरंग दास गर्ग, अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल

मामले को लेकर गृह मंत्री अनिल विज और डीजीपी शत्रुजीत कपूर से बात की है। उनका कहना है कि उन्होंने आश्वासन दिया है कि हमलावरों की पहचान हो चुकी है। सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
राजीव जैन, भाजपा नेता।
वर्जन
पुलिस ने मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
नीरज कुमार, शहर थाना प्रभारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed