फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gohana ahead, Rai behind in registration on portal

Sonipat News: पोर्टल पर पंजीकरण में गोहाना आगे, राई पीछे

Tue, 13 Feb 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gohana ahead, Rai behind in registration on portal
सोनीपत। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसान अपनी फसल का पंजीकरण करने में रुचि नहीं दिखा रहे, जबकि कृषि विभाग 100 फीसदी फसल पंजीकरण करने के प्रयास में जुटा हुआ है। रबी सीजन में अभी तक जिले के 27350 किसानों ने अपनी 1.77 लाख एकड़ भूमि का ही पंजीकरण करवाया है। इसमें गोहाना खंड के किसान सबसे आगे हैं जबकि राई खंड के किसान रुचि नहीं दिखा रहे। कृषि विभाग ने किसानों को जागरूक करने के लिए खंड स्तर नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

रबी सीजन में किसानों ने गेहूं, सरसों, जौ व चना की फसलें उगाई गई हैं। मार्च माह के अंतिम दिनों में रबी सीजन की फसलों की कटाई प्रक्रिया शुरू हो जाती है। जिले में एक अप्रैल से रबी खरीद सीजन की शुरुआत कर दी जाती है। ऐसे में सरकार केवल उन किसानों की फसल ही खरीदती है, जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाया है। पोर्टल कभी भी बंद हो सकता है। ऐसे में कृषि विभाग ने ने फसल पंजीकरण का 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए शिविर लगाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

गोहाना अव्वल तो राई पिछड़ा
सोनीपत जिले में अब तक 1.77 लाख एकड़ भूमि पर उगी फसलों का ही पंजीकरण करवाया गया है। खंड स्तर पर सबसे अधिक पंजीकरण गोहाना के किसानों ने किया है। यहां 59 हजार एकड़ भूमि पर उगी फसल का पंजीकरण पोर्टल पर किया गया है। जबकि सबसे कम राई खंड के किसानों ने करवाया है। यहां महज 10154 एकड़ भूमि में उगी फसलों का पंजीकरण करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी किसानों की परेशानी
पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए इस बार परिवार पहचान पत्र को भी अनिवार्य किया गया है। इन नियमों के बाद ऐसे किसानों की परेशानी बढ़ गई है, जिनकी जमीन को सोनीपत जिले में हैं, लेकिन वह दिल्ली, उत्तर प्रदेश या कहीं और रहते हैं। ऐसे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कृषि विभाग की तरफ से कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया है।


वर्जन

किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोटर्ल पर पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। सरकारी खरीद के साथ कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण जरूरी है।

डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत

12जेएनडी36 : दातासिंह वाला बॉर्डर पर सड़क के बीच तैनात की गई पुलिस। संवाद

12जेएनडी36 : दातासिंह वाला बॉर्डर पर सड़क के बीच तैनात की गई पुलिस। संवाद

12जेएनडी36 : दातासिंह वाला बॉर्डर पर सड़क के बीच तैनात की गई पुलिस। संवाद

12जेएनडी36 : दातासिंह वाला बॉर्डर पर सड़क के बीच तैनात की गई पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed