फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gogi gang shooters involved in 33 criminal incidents

33 आपराधिक वारदात में शामिल रहे गोगी गैंग के शूटर

Fri, 27 May 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Gogi gang shooters involved in 33 criminal incidents
सोनीपत। सीआईए-2 के हत्थे चढ़े गोगी गैंग के तीन शार्प शूटर ने 15 अन्य वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। आरोपियों ने वीरवार को मेरठ की एसओजी, दिल्ली की एसटीएफ और गुरुग्राम के पटौदी थाने की पुलिस ने सात घंटे से भी ज्यादा पूछताछ की। आरोपियों ने स्वीकार किया कि गैंग के सरगना गोगी की हत्या के बाद वह अपने नए सरगना दीपक बॉक्सर के लिए काम कर रहे हैं। वह बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गैंग के सदस्य 33 आपराधिक वारदात में शामिले रहे।
विज्ञापन

सीआईए-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने ने अपनी टीम के साथ ककरोई-बैंयापुर रोड से तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार वह लूट की फिराक में खड़े थे। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के चिंदौड़ी के रहने वाले अतुल उर्फ मोटा, मेरठ के पावली खुर्द के सन्नी काकरान उर्फ मनीष और सोनीपत के आंवली गांव व फिलहाल दिल्ली के सुल्तानपुर के रहने वाले नसरुद्दीन उर्फ नसरू के रूप में हुई। अतुल उर्फ मोटा और सन्नी काकरान पर मेरठ पुलिस का एक-एक लाख और हरियाणा पुलिस का 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी की सूचना मेरठ, दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस को दी गई। उसके बाद मेरठ की एसओजी व दिल्ली की एसटीएफ की टीम अपने अधिकारियों के साथ सोनीपत पहुंची। तीनों आरोपियों से एसटीएफ कार्यालय में सात घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि 18 ऐसे मामले हैं, जिनमें वह फरार चल रहे थे। वहीं 15 अन्य मामलों की जानकारी भी पुलिस को दी है। इन घटनाओं की वह तारीख नहीं बता पाए हैं। पुलिस संबंधित जिलों-राज्यों की पुलिस से पूछताछ के बाद इन अपराधों का रिकॉर्ड तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर में बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते थे आरोपी
शातिर अपराधी व गोगी गैंग के शार्प-शूटर अतुल मोटा और सन्नी काकरान ने पुलिस को बताया कि गैंग लीडर गोगी के एनकाउंटर के बाद उनके गैंग का खौफ कम हो गया था। गैंग के नए प्रमुख दीपक बाक्सर की अपराध जगत में ज्यादा धमक बनाने के लिए वह बड़ी वारदात करने की फिराक में थे, जिससे लोगों में उनका खौफ बढ़ता और अपराध जगत में पहचान बन पाती। गैंग का लीडर सोनीपत का रहने वाला है। वह गुरुग्राम, दिल्ली और मेरठ में अपराध करने के बाद वह सोनीपत में ही छिपते रहे हैं। वह टारगेट किलिंग और रंगदारी के लिए अपने साथियों की तलाश कर रहे थे। आरोपियों को मेरठ, गुरुग्राम व दिल्ली पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी।

वर्जन
आरोपियों से पूछताछ में लगातार नई जानकारी सामने आ रही हैं। पूछताछ में बदमाशों ने 15 और वारदात करने की बात कुबूली है। अभी पुलिस उनके अपराधों की सूची तैयार कर रही है। अन्य राज्यों की पुलिस के साथ ही हमारी टीम भी पूछताछ में जुटी है।
- हिमांशु गर्ग, एसपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed