{"_id":"6897a68b96fef9083b011343","slug":"go-to-old-age-homes-and-tell-senior-citizens-about-their-rights-sonipat-news-c-197-1-snp1008-140522-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वृद्ध आश्रमों में जाकर वरिष्ठ नागरिकों को बताए अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वृद्ध आश्रमों में जाकर वरिष्ठ नागरिकों को बताए अधिकार
Sun, 10 Aug 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत की सूरी पेट्रोल पंप वाली गली स्थित वृद्ध आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को अधिकार
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में सूरी पेट्रोल पंप वाली गली स्थित वृद्ध आश्रम व संत गरीबदास वृद्ध आश्रम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
पैनल अधिवक्ता अरुण कुमार शर्मा, विक्रम सैनी व जिला समाज कल्याण अधिकारी जैकी राजा ने बुजुर्गों को जागरूक किया। जैकी राजा ने वृद्धावस्था, विधवा पेंशन, अरुण कुमार शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से अगस्त में जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को अधिक से अधिक कानूनी सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन
अलग-अलग दिन नागरिक अस्पताल, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व लघु सचिवालय में हेल्प डेस्क भी लगाए जा रहे हैं। यहां वरिष्ठ नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पैनल अधिवक्ताओं से मिल सकते हैं।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि सोमवार से शनिवार तक कार्यालय या नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर फोन करके मुक्त कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। न्यायालय परिसर में 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। वृद्ध आश्रम के प्रभारी आनंद, संत गरीबदास वृद्ध आश्रम के प्रभारी ओमप्रकाश दहिया मौजूद रहे।