{"_id":"6637fb108f425485160ec696","slug":"glimpse-of-culture-of-different-states-seen-in-annual-festival-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117871-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वार्षिकोत्सव में दिखी विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वार्षिकोत्सव में दिखी विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति की झलक
Mon, 06 May 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29- सोनीपत के निफ्टम संस्थान में आयोजित वार्षिकोत्सव एडिशिया में सूफी नाइट में अपनी प्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) में वार्षिकोत्सव ‘एडिशिया’ के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने रिफ-ऑफ डांस प्रतियोगिता में प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से पहुंचे विद्यार्थियों ने अपने प्रदेशों की संस्कृति की शानदार झलक दिखलाई।
निफ्टम में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि खेलकूद विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति अशोक कुमार और विशिष्ट अतिथि एमओएफपीआई के निदेशक विक्रम प्रधान व आईटीबीपी के कमांडेंट राहुल यादव रहे। दूसरे दिन रिफ-ऑफ डांस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मिस्टर एंड मिस एडिशिया कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी छात्रों ने अपने व्यक्तित्व को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। निफ्टम के निदेशक डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। हूज द बॉस कार्यक्रम में लोगों ने व्यवसाय की दुनिया से जुड़े तकनीकों और उपायों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता भी हुई। एडिशिया कार्निवल में विभिन्न प्रकार के खाद्य स्टॉल भी लगाए गए। जिन पर लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा।