फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gitanjali and Yudhveer Akhara occupied possession in Wrestling.

कुश्ती में गीतांजलि स्कूल व युद्धवीर अखाड़ा की महिला पहलवानों का दबदबा रहा

Tue, 03 Mar 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gitanjali and Yudhveer Akhara occupied possession in Wrestling.
कुश्ती में गीतांजलि स्कूल और युद्धवीर अखाड़ा की महिला पहलवानों का रहा दबदबा
विज्ञापन

- कुमार व केसरी प्रतियोगिता में अंडर-17 और 21 की महिला वर्ग में 15 फाइनल मुकाबले कराए
फोटो 39: सुभाष स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान दांव लगाते पहलवान।
फोटो 40: सुभाष स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों के हाथ मिलवाकर मुकाबला शुरू कराते भाजपा नेता देवेंद्र कादियान, खेल अधिकारी व अन्य कोच।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से सुभाष स्टेडियम सोमवार को जिला अखाड़ा कुमार और केसरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां विभागीय प्रशिक्षकों के कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र, निजी अखाड़ों, निजी कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र से 350 पुरुष और 100 महिला पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा युवा नेता एवं मन्नत ग्रुप के निदेशक देवेंद्र कादियान ने किया। इससे पहले स्टेडियम में पहुंचने पर कादियान का जिला खेल अधिकारी निर्मला गुलिया, अर्जुन अवार्डी प्रीतम सिवाच और कोच राजसिंह छिक्कारा ने स्वागत किया।
कादियान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में हार-जीत होती रहती है। कभी भी जीत मानकर खेलों में भाग नही लेना चाहएि। अगर हार भी हो जाए तो खिलाड़ी को निराश नहीं होना चाहिए। हमें जीवन में कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। खेलों से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास होता है। इस दौरान कोच कुलदीप, देवेंद्र पहल, देवेंद्र दहिया, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी निर्मला गुलिया ने बताया कि पुरुष वर्ग में अंडर-17 में 32 से 35 किलो, 38, 41, 45, 48, 51, 55, 60 व 65 किलो वर्ग में सेमीफाइनल की कुश्ती प्रतियोगिता हुई। जूनियर अंडर-21 में 57, 61, 65, 70, 74, 79 व 86 किलो वर्ग के पहलवानों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में 57, 61, 65, 70, 74, 79 व 86 किलो भार वर्ग के पहलवान भाग ले रहे हैं। महिलाओं के सीनियर वर्ग में 50, 55, 59, 62, 65 व 68 किलो वर्ग की पहलवान भाग ले रही है। मंगवार को सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 व अंडर-21 के फाइनल में यह महिला पहलवान रही विजेता
सुभाष स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता के दौरान सोमवार शाम को अंडर-17 व अंडर-21 वर्ग की महिला पहलवानों के फाइनल मुकाबले हुए। जहां गीतांजलि स्कूल बड़वासनी व युद्धवीर अखाड़ा की महिला पहलवानों का दबदबा रहा। अंडर 17 के 34 किलो में फतेहपुर की तनिशा पहले, गीतांजलि स्कूल की दीपांशी दूसरे स्थान पर रही। 37 किलो में राठधना की सायना प्रथम और युद्धवीर अखाड़ा की हंसिका द्वितीय स्थान पर रही। 40 किलो में सरगथल की नीतू विजेता रही। वहीं गीतांजलि स्कूल की आंचल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 43 किलो में युद्धवीर अखाड़ा की स्नेहा पहले, गीतांजलि स्कूल की कीर्ति दूसरे स्थान पर रही। 46 किलो में युद्धवीर अखाड़ा की मंजू पहले व राठधना की हिमांशी दूसरे स्थान पर रही। 49 किलो में कासंडी की तन्नू प्रथम व छोटूराम स्कूल की ईशिका द्वितीय स्थान पर रही। 53 किलो में युद्धवीर अखाड़ा की रौनक प्रथम व गीतांजलि स्कूल की श्वेता द्वितीय स्थान पर रही। 57 किलो में राठधना की आरती सरोहा पहले व छोटूराम स्कूल की कीर्ति दूसरे स्थान पर रही और 61 किलो में कासंडी की तन्नू ने प्रथम व रिवाड़ा की सारिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

जूनियर वर्ग अंडर-21 में 50 किलो में युद्धवीर अखाड़ा की हन्नी पहले, सरगथल की रेनू दूसरे स्थान पर रही। 53 किलो में गीतांजलि स्कूल की स्वीटी प्रथम व युद्धवीर अखाड़ा की मीनाक्षी द्वितीय स्थान पर रही। 55 किलो में मोई की तमन्ना ने पहला, युद्धवीर अखाड़ा की खुशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 59 किलो में गीतांजलि स्कूल की कुसुम ने पहला व रायपुर की रीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 62 किलो में राठधना की कविता पहले व गीतांजलि स्कूल की अन्नू दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह 67 किलो वर्ग में गीतांजलि स्कूल की तन्नू प्रथम व साई चौहान जौशी की पहलवान तन्नू द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed