{"_id":"673fb1cf6df7347a2b09eb04","slug":"girls-students-won-seven-prizes-including-three-first-in-inter-zonal-youth-festival-sonipat-news-c-197-1-snp1002-128080-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंतर जोनल युवा महोत्सव में छात्राओं ने तीन प्रथम सहित जीते सात पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंतर जोनल युवा महोत्सव में छात्राओं ने तीन प्रथम सहित जीते सात पुरस्कार
Fri, 22 Nov 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में अंतर जोनल युवा महोत्सव के विजेता विद्यार्थी प्र
सोनीपत। 43वें अंतर जोनल युवा महोत्सव में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का रंग जमाते हुए तीन प्रथम सहित सात पुरस्कार जीते। यह महोत्सव महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में 18 से 20 नवंबर तक आयोजित किया गया। इसमें जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने 18 स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हुए सात पुरस्कार जीते। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई दी।
जीवीएम की युवा महोत्सव की सह-संयोजक प्राध्यापिका लेफ्टिनेंट प्रियंका ने बताया कि विश्वविद्यालय में संपन्न हुए यूनिफेस्ट में 40 संबद्ध महाविद्यालयों के करीब दो हजार छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इनमें जीवीएम की 46 छात्राओं ने 18 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कार्टूनिंग, शास्त्रीय नृत्य व एकल नृत्य में प्रथम, संस्कृत उद्घोषणा व अंग्रेजी वाद-विवाद में द्वितीय व शास्त्रीय संगीत (स्वर) व क्ले-मॉडलिंग स्पर्धाओं में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्टूनिंग में डॉली ने प्रथम, शास्त्रीय नृत्य में गरिमा ने प्रथम, एकल नृत्य में भारती ने प्रथम, संस्कृत उद्घोषणा मेंं अदिति व वाद-विवाद अंग्रेजी में कुमकुम ने द्वितीय, शास्त्रीय संगीत (स्वर) में कीर्ति व क्ले-मॉडलिंग में किरण ने तृतीय पुरस्कार जीता। महाविद्यालय में लौटने पर युवा महोत्सव के सांस्कृतिक दल का प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने स्वागत किया। उन्होंने युवा महोत्सव के आगामी चरण अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए भी छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्राध्यापिका अर्चना खुराना, डाॅ. सुमन नासा, रजनी कत्याल, रोजी चोपड़ा, कमलेश चोपड़ा, संगीता, रोहिणी मदान, वंदना, डाॅ. अनीता सैनी, सोनिया, निहारिका, महिमा, वंदना सचदेवा, कीर्ति सतीजा, पिंकी, शिवानी, कविता, सोनम, तमन्ना, मोनिका, दिव्या व प्रीति सहित अन्य मौजूद रही।