फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girl students demonstrated at the gate and asked for food after mid-day meal was not made

Sonipat News: मिड-डे मील नहीं बनने पर छात्राओं ने गेट पर प्रदर्शन कर मांगा खाना

Thu, 18 May 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Girl students demonstrated at the gate and asked for food after mid-day meal was not made
फोटो 19- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुआं के गेट पर प्रदर्शन करती छात्राएं। संवाद
सोनीपत। गांव जुआं स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कई दिनों से मिड-डे मील नहीं मिलने से छात्राएं बिफर गईं और स्कूल के गेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाना मांगा।
विज्ञापन

छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्कूल में उन्हें एक सप्ताह से मिड-डे मील नहीं मिल रहा है। स्कूल में छात्राओं के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस स्कूल पहुंची और छात्राओं व ग्रामीणों को शांत करवाया। सोनीपत खंड शिक्षा अधिकारी मंजू गर्ग ने भी स्कूल पहुंचकर छात्राओं, अभिभावकों व स्टाफ सदस्यों से बातचीत की। स्कूल में एक सप्ताह से मिड-डे मील नहीं बनने को लेकर प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य अपनी मनमानी करते हुए मिड-डे मील का राशन तक मुहैया नहीं करवा रही हैं। एक सप्ताह से उन्हें स्कूल में खाना नहीं मिल रहा है। छात्राओं ने पढ़ाई भी ठीक प्रकार से नहीं होने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए प्राचार्य के तबादले की मांग की है। छात्राओं के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जहां छात्राओं व ग्रामीणों का शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेब से पैसे खर्च कर लाए सामान, पास नहीं किए बिल
ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो माह से स्कूल के शिक्षक जेब से पैसे खर्च कर मिड-डे मील का राशन ला रहे हैं। स्टाफ का आरोप है कि प्राचार्य बिलों को पास नहीं कर रही। जबकि विभाग की तरफ से छात्राओं के खाने की सामग्री का खर्च स्कूल में भेजा जा रहा है। स्कूल में हाजिरी रजिस्टर तक नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में पानी की व्यवस्था भी नहीं है। शौचालय भी बदहाल है। उनमें पानी तक की व्यवस्था नहीं है। शौचालयों में लगे नल टूटे हुए हैं। प्राचार्य से इस बारे में शिकायत करते हैं तो संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। स्टाफ सदस्यों का आरोप है कि कक्षा में छात्राओं को पढ़ाने के बाद बीच-बीच में बार-बार बुलाया जाता है। जिससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती है।
गुस्साए ग्रामीणों ने कहा, प्राचार्य स्कूल आई तो जड़ेंगे ताला
गांव जुआं के पूर्व सरपंच विनोद कुमार, दलेल व संजीत सहित अन्य ग्रामीणों ने प्राचार्य के व्यवहार व तानाशाही रवैये के प्रति नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य की तरफ से बरती जा रही लापरवाही के बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन विभाग की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्राचार्य स्कूल में आती हैं तो स्कूल पर ताला जड़ देंगे।
सभी आरोप बेबुनियाद : प्राचार्य
स्कूल प्राचार्य ममता वर्मा ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। 13 जनवरी को उन्होंने स्कूल में बतौर प्राचार्य पद संभाला था। स्कूल में व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए बेहतर प्रयास किए गए। 8 मई को मिड-डे मील का राशन लाने के लिए पांच हजार रुपये का चेक दिया गया, लेकिन कोई राशन लेकर नहीं आया। पहले वाले बिलों का भुगतान करने के लिए सत्यापित बिल मांगे गए थे, जो नहीं दिए गए। इस बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। छात्राओं को पढ़ाने की बजाय मेरे खिलाफ भड़का कर प्रदर्शन करवाया गया है। छात्राएं थाली बजाते हुए कार्यालय में घुस आई थीं। जिस पर डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलानी पड़ी।

गांव जुआं स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गेट पर छात्राओं के प्रदर्शन करने की सूचना मिली थी। डीईईओ के निर्देश पर स्कूल जाकर स्थिति का जायजा लिया। छात्राओं, अभिभावकों व स्कूल स्टाफ से भी बातचीत की गई। सभी प्राचार्य से नाखुश नजर आए। मिड-डे मील नहीं मिलने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं शिक्षकों के अटके कार्य नहीं करने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। -मंजू गर्ग, खंड शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

फोटो 19- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुआं के गेट पर प्रदर्शन करती छात्राएं। संवाद

फोटो 19- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुआं के गेट पर प्रदर्शन करती छात्राएं। संवाद

फोटो 19- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुआं के गेट पर प्रदर्शन करती छात्राएं। संवाद

फोटो 19- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुआं के गेट पर प्रदर्शन करती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed