फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   girl kidnapping at sonipat

सोनीपतः नाबालिग लड़की को आधी रात जबरन उठा ले गया हेड कांस्टेबल, परिजनों ने की तोड़ फोड़

Tue, 17 Sep 2019 11:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
girl kidnapping at sonipat
फाइल फोटो
मुरथल थाना क्षेत्र के गांव से एक हेड कांस्टेबल आधी रात एक नाबालिग लड़की को जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गया। जब वह तीन घंटे बाद वापस आया तो उसे लड़की के परिजनों ने घेर लिया। हेड कांस्टेबल ने भागने का प्रयास किया तो लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी और उसे बंधक बना लिया।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस उसे लेकर चली गई। पुलिस ने लड़की के भाई के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही हेड कांस्टेबल को राउंड अप कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुरथल थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने बताया कि रविवार रात सवा 12 बजे एक कार सवार युवक उनके घर के बाहर आया। उसकी 16 वर्षीय बहन ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही युवक उसकी बहन को जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। जब परिजनों को पता लगा तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। जिस पर तड़के 3 बजकर 6 मिनट पर कार सवार वापस आया तो उन्होंने उसे घेर लिया। कार में उसकी बहन भी सवार थी और रो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार सवार वापस भागने लगा तो उन्होंने शीशे पर हाथ मारा। जिस पर शीशा टूट गया। उन्होंने कार सवार को उतार लिया। कार सवार की पहचान हेड कांस्टेबल अनिल के रूप में हुई। उन्होंने उसे उतार लिया। उसकी बहन ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। जिस पर लोगों ने हेड कांस्टेबल अनिल को तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा।

बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर मुरथल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व हेड कांस्टेबल को साथ ले गई। पुलिस ने लड़की के भाई के बयान पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ धारा 363 व 366ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने लड़की की कराई काउंसिलिंग, बयान दर्ज

पुलिस ने सोमवार को लड़की की अधिवक्ता से काउंसिलिंग कराई। जिसके बाद उसके कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसके मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान की सत्यापित प्रति नहीं मिली है। जिसके मिलने के बाद पता लग सकेगा कि उसने क्या बयान दर्ज कराए हैं।

तीन घंटे तक लड़की को तलाश करते रहे परिजन
परिजनों का कहना है कि कार सवार व लड़की का पता लगाने के लिए तीन घंटे प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उनका पता नहीं लगा। बाद में जब कार सवार वापस आया तो पकड़ा गया।

नाबालिग लड़की के भाई ने हेड कांस्टेबल पर लड़की को जबरन कार में बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उसके बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हेड कांस्टेबल को राउंड अप कर जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- सुमित कुमार, थाना प्रभारी मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed