फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   girl died in road accident in sonipat

मौसेरे भाई-बहनों को टाटा-एस ने मारी टक्कर, 12 वर्षीय बहन की मौत

Wed, 02 Nov 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
girl died in road accident in sonipat
राई। बहालगढ़-मेरठ रोड पर गांव खेवड़ा कॉलोनी के पास पर सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे मौसेरे भाई-बहनों को तेज रफ्तार टाटा-एस (छोटा हाथी) ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव गौरीपुर निवासी आशु ने पुलिस को बताया कि गौरीपुर में टायर पंचर लगाने का काम करता है। वह 31 अक्तूबर की शाम को मध्य प्रदेश के जिला भिंड के गांव पुज की रहने वाली अपनी मौसेरी बहन शाहीन (12) के साथ बाइक पर सवार होकर बहालगढ़ से गौरीपुर जा रहा था। खेवड़ा के पास सीआरपीएफ कॉलोनी के निकट उनकी दूसरी मौसेरी बहन शबाना उन्हें मिल गई। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव धनोरा की रहने वाली शबाना फिलहाल खेवड़ा कॉलोनी में रहती हैं। उसने बाइक को रोक दिया और सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत करने लगे। इस दौरान आ रही तेज रफ्तार टाटा-एस (छोटा हाथ) ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उसने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में वे तीनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उनको अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान शाहीन की मौत हो गई। जबकि शबाना की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक अपना वाहन छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने आशु के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शाहीन के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालिका की मौत व दो अन्य के घायल होने की सूचना मिली थी। वाहन चालक हादसे के बाद भाग गया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसका जल्द पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed