फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girl and teacher cheated of Rs 8.91 lakh

Sonipat News: युवती व शिक्षक से 8.91 लाख की ठगी

Sat, 20 Jul 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jul 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Girl and teacher cheated of Rs 8.91 lakh
सोनीपत। साइबर ठगी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। मैप्स्को सिटी निवासी युवती के खाते से क्रेडिट कार्ड के जरिये करीब 6.91 लाख रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत युवती ने साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईसा त्यागी के अनुसार 26 जून को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें लिखा था कि उनके एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का बिल 99995 रुपये बना है। उन्होंने एसबीआई मोबाइल एप खोलकर जांच की तो 19 जून को उनके क्रेडिट कार्ड से 99995 रुपये, 23 जून को 99998 व 41999 रुपये ट्रांजेक्शन पाई गई। फिर उन्होंने अपने दूसरे आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड की जांच की तो पता चला कि आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट से भी ठगी की गई है। इनमें कुल पांच बार में 450000 रुपये निकाले गए। उनके दो क्रेडिट कार्ड से कुल 691988 रुपये की ठगी गई। वहीं दूसरी वारदात में मालवीय स्कूल के शिक्षक से ठगी की गई। आरोपी ने टॉस्क देकर शिक्षक से 1.99 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशीष ने बताया कि वह गांव निरथान के निवासी हैं। मालवीय शिक्षा सदन सोनीपत में शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक हैं। 23 जून को उनके मोबाइल नंबर को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। इसके बाद टेलीग्राम पर फोलो के लिए मैसेज आया। फिर लाइक के लिए बोला। बाद में टास्क देकर उनसे 199782 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed