फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gift: Roadways will focus on local routes on Rakshabandhan

सौगात : रक्षाबंधन पर रोडवेज का लोकल रूटों पर रहेगा फोकस

Sat, 17 Aug 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Gift: Roadways will focus on local routes on Rakshabandhan
सोनीपत। भाई-बहन के पवित्र प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन विभाग ने महिलाओं को रोडवेज बस में निशुल्क सफर करने की सौगात दी है। इसके साथ ही लोकल रूटों का भी ध्यान रखा है, ताकि महिलाओं को आवागमन करने में समस्या न हो। महिला अपने साथ 15 साल तक के बच्चों को भी ले जा सकती हैं। इससे अधिक आयुवर्ग के लिए टिकट लेना होगा। महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क सफर की सुविधा का लाभ रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक उठा सकेंगी।
विज्ञापन


जिले भर में रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाएं जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। महिलाओं को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए रोडवेज विभाग भी तैयारियों में जुटा हुआ है। रक्षाबंधन पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने योजना तैयार की गई है। इसके तहत लंबे रूटों पर दौड़ने वाली बसों के फेरे कम कर लोकल रूटों पर चलाने की तैयारी है, ताकि लोकल रूटों पर बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन

कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द
रक्षाबंधन पर्व पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने सभी चालक-परिचालकों व अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं लंबे रूटों पर दौड़ने वाली बसों की संख्या कम कर दी गई है। इन बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। हालांकि यह व्यवस्था दो दिन के लिए की गई है। इससे रक्षाबंधन पर होने वाली भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा और महिलाओं को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल रूटों की बसों पर रहेगा फोकस

सोनीपत बस अड्डे से वर्तमान समय में 136 बसें हैं। यहां से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व राजस्थान के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध हैं। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी सीधी कनेक्टिविटी है। ऐसे में सोनीपत डिपो से विभिन्न स्थानों पर जाने वाली महिलाओं को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि दो दिन तक विभिन्न लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने पर फोकस करेगा।


-रक्षाबंधन पर रविवार दोपहर 12 से सोमवार रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में महिलाएं निशुल्क सफर कर सकेगी, इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। लोकल रूटों पर बसों में भीड़ ना बढ़े, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
-कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed