फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gift of gymnasiums, indoor gyms and women's cultural centre

Sonipat News: व्यायामशालाओं, इनडोर जिम और महिला सांस्कृतिक केंद्र की सौगात

Tue, 23 Sep 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Gift of gymnasiums, indoor gyms and women's cultural centre
फोटो 28: सोनीपत के मुरथल विश्वविद्यालय में 116 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करते मुख्यम
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 117 करोड़ रुपये की 557 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में सोनीपत में किए गए विकास कार्यों पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिले को महिला सांस्कृतिक केंद्र, इनडोर जिम, योग एवं व्यायामशालाओं की सौगात मिली है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री किसान खेत सड़क योजना के तहत 101 नई सड़कें और 225 गांवों की फिरनी पर स्ट्रीट लाइटें भी स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में भी जिला स्तर पर महत्वपूर्ण पहल की गई। मुख्यमंत्री ने महिला स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया, जो स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान और 8वें पोषण माह के तहत आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों के बुनियादी ढांचे में सुधार के तहत अब तक 695 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं, जबकि 588 ग्राम पंचायतों की कच्ची फिरनियों को 237.64 करोड़ रुपये की लागत से पक्का किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिलाएं स्वस्थ और सशक्त हों, युवा नशे से दूर रहें और हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
महिला सशक्तिकरण से ही परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है। राज्य में महिला सांस्कृतिक केंद्र, स्वास्थ्य शिविर और योग-व्यायामशालाओं की स्थापना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
साथ ही युवा वर्ग को फिट और नशे से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक गतिविधियों में शामिल करना हरियाणा को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
यह महिलाएं हुई सम्मानित : कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के तहत ओमवती और ओमी को कार्ड प्रदान किए गए। भिगान गांव की सरपंच सुनीता को लिंगानुपात सुधार के लिए सम्मानित किया गया और कैंसर से ठीक हुई महिला को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका दहिया, मेयर राजीव जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, बिजेंद्र मलिक, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान आदि मौजूद रहे।

फोटो 28: सोनीपत के मुरथल विश्वविद्यालय में 116 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करते मुख्यम

फोटो 28: सोनीपत के मुरथल विश्वविद्यालय में 116 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करते मुख्यम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed