{"_id":"68aea12739014a7461058fae","slug":"generator-mechanic-died-after-getting-stuck-in-compressor-belt-in-sonipat-deceased-had-come-to-fix-the-fault-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कंप्रैशर की बेल्ट में फंसने से जनरेटर मैकेनिक की मौत, फाल्ट ठीक करने के लिए पहुंचा था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: कंप्रैशर की बेल्ट में फंसने से जनरेटर मैकेनिक की मौत, फाल्ट ठीक करने के लिए पहुंचा था मृतक
Wed, 27 Aug 2025 11:39 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:39 AM IST
सार
मृतक प्रभु आइस फैक्ट्री में जनरेटर के कंप्रैशर का फाल्ट ठीक करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी गर्दन कंप्रैशर की बेल्ट में फंस गई। उसमें उलझकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोहाना पानीपत रोड पर एक फैक्टरी में जनरेटर मैकेनिक की कंप्रैशर के पट्टे में फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
बताया जाता है कि 75 वर्षीय प्रभु आइस फैक्ट्री में जनरेटर के कंप्रैशर का फाल्ट ठीक करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी गर्दन कंप्रैशर की बेल्ट में फंस गई। उसमें उलझकर उनकी मौत हो गई। जिसने भी घटना के मंजर को देखा उसके होश उड़ गए। बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। प्रभु गोहाना के मुख्य बाजार में रहते थे।
विज्ञापन