{"_id":"659c413bd0cabf67720c240d","slug":"geeta-jayanti-express-was-delayed-by-15-hours-while-amrapali-express-was-delayed-by-9-hours-sonipat-news-c-197-1-snp1002-12104-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गीता जयंती एक्सप्रेस 15 तो आम्रपाली एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गीता जयंती एक्सप्रेस 15 तो आम्रपाली एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से चली
Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को खजुराहो से चलकर कुरुक्षेत्र जंक्शन जाने वाली गाड़ी संख्या 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 15 घंटे तक की देरी से चली। वहीं कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 15707 पश्चिम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 9 घंटे तक की देरी से चली। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रेनों के देरी से चलने के कारण रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री सर्दी से सिकुड़ते हुए घंटों ट्रेनों का इंतजार करते रहे। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्री पूछताछ केंद्र पर जाकर तो कभी अपने मोबाइल पर ट्रेनों का स्टेटस देखते रहे। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण दैनिक यात्रियों को ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ रही है। सुबह के समय काम पर जाने वाले यात्रियाें की स्टेशन पर भीड़ लगी रही। ट्रेन के आते ही यात्री चढ़ने के लिए आतुर रहे। सवारी ट्रेनों में भारी भीड़ रही।
अप ट्रैक की ट्रेनें
गाड़ी ट्रेन का नाम देरी की अवधि
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 15 घंटे
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 8 घंटे 54 मिनट
04451 एचएनके सवारी गाड़ी 1 घंटा 40 मिनट
12311 नेताजी एक्सप्रेस 3 घंटे 9 मिनट
18101 संभलपुर एक्सप्रेस 1घंटा 5 मिनट
11077 झेलम एक्सप्रेस 2 घंटे 18 मिनट
डाउन ट्रैक की ट्रेनें
11078 झेलम एक्सप्रेस 3 घंटे
12460 सुपरफास्ट एक्सप्रेस 40 मिनट
12058 जन शताब्दी एक्सप्रेस 1घंटा 07 मिनट
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू 2 घंटे 20 मिनट
11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 15 घंटे
वर्जन
कोहरे के कारण रेलवे यातायात प्रभावित रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
दीपक कुमार, जन संपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली