{"_id":"649ddbc463ae89c4b4096dad","slug":"gati-shakti-summer-special-will-run-again-for-katra-sonipat-news-c-197-1-snp1004-2080-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कटरा के लिए फिर चलेगी गति शक्ति समर स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कटरा के लिए फिर चलेगी गति शक्ति समर स्पेशल
Fri, 30 Jun 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-कटरा रूट पर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गति शक्ति समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 2 और 3 जुलाई को नई दिल्ली से कटरा रूट पर दो फेरे लगाएगी, जबकि कटरा से नई दिल्ली रूट पर 3 व 4 जुलाई को दो फेरे लगाएगी। जिसका सोनीपत सहित मुख्य स्टेशनों पर ठहराव होगा। स्पेशल ट्रेन चलने से श्रद्धालुओं सहित दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
दिल्ली-कटरा रूट पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी होने के कारण यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहा है। विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में 24 से लेकर 182 तक प्रतीक्षा सूची चल रही है। हालांकि जून में अवकाश शुरू होने के दिनों से यह आंकड़ा कम है। ऐसे में रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ व यात्रियों की सुविधा के लिए गति शक्ति समर स्पेशल ट्रेन को फिर से चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए स्पेशल ट्रेन दिल्ली-कटरा रूट पर दो-दो फेरे लगाएगी।
स्पेशल ट्रेन (04087) 2 जुलाई को नई दिल्ली स्टेशन से रात 11ः15 बजे चलकर रात 12ः01 बजे सोनीपत पहुंचेगी। मुख्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन यह ट्रेन सुबह 11ः25 बजे कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन (04088) का 3 जुलाई को कटरा स्टेशन से शाम 6ः30 बजे संचालन किया जाएगा। जो विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 5ः25 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। सुबह 6ः50 बजे नई दिल्ली स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। वहीं 3 जुलाई को स्पेशल ट्रेन (04095) दिल्ली व 4 जुलाई को (04096) कटरा से इसी समय के साथ चलाया जाएगा। दोनों तरफ स्पेशल ट्रेन का सोनीपत स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इन स्टेशनों पर ठहराव होगा
वानानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली गति शक्ति समर स्पेशल ट्रेन का मार्ग में सोनीपत सहित विभिन्न मुख्य स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा। जिनमें पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी व उधमपुर स्टेशन शामिल हैं।
दिल्ली से कटरा जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम वेटिंग
14033 जम्मू मेल 182
18309 मुरी एक्सप्रेस 102
11077 झेलम एक्सप्रेस 76
12919 मालवा एक्सप्रेस 24
कटरा से दिल्ली आने वाली ट्रेनों में वेटिंग
12920 मालवा एक्सप्रेस 124
14034 जम्मू मेल 97
11078 झेलम एक्सप्रेस 201
18310 मुरी एक्सप्रेस 70
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा व ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए गति शक्ति समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है। -अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।