{"_id":"6209629e11e13f4095204ed4","slug":"gateway-winter-cup-gateway-academy-dominated-overall-competitions-sonipat-news-rtk6383309107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेटवे विंटर कप : ओवरऑल प्रतिस्पर्धाओं में गेटवे अकादमी का रहा वर्चस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेटवे विंटर कप : ओवरऑल प्रतिस्पर्धाओं में गेटवे अकादमी का रहा वर्चस्व
विज्ञापन
गेटवे विंटर कप में विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करतीं महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्त?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को तीन दिवसीय गेटवे विंटर कप खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान गेटवे विंटर कप की ओवरऑल प्रतिस्पर्धाओं में गेटवे अकादमी का वर्चस्व रहा। पारितोषिक वितरण समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यातिथि भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच और अंडर-19 हॉकी वर्ल्ड कप की टीम के खिलाड़ी यशदीप सिवाच पहुंचे। उन्होंने विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी, पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि प्रीतम सिवाच ने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवन में आशा और निराशा का दौर चलता रहता है, लेकिन खेल हर खिलाड़ी को सिखाता है कि हारकर भी खिलाड़ी मैदान नहीं छोड़ते। खेल की भावना से जीवन में आगे बढ़ते जाते हैं, जिससे वह जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला कर सके। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों का अभ्यास करते रहने की सीख दी। गेटवे शिक्षा समूह के सह निदेशक साहिल अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा के साथ खेलों का भी महत्व है। विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में मेहनत कर अपना करिअर बना सकते हैं।
प्रथम गेटवे विंटर कप में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें बास्केटबाल, क्रिकेट, लॉन टेनिस और फुटबाल प्रतियोगिताएं कराई गईं। राज्यभर के सभी खंडों से 600 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। बास्केटबाल बॉयज अंडर-12 व 14 में हिंदू अकादमी सोनीपत की टीमें विजेता रहीं। अंडर-17 में एसपीसी किलोई विजेता रही।
विज्ञापन
लड़कियों के अंडर-12 में हिंदू अकादमी की टीम प्रथम पायदान पर रही। फुटबाल बॉयज अंडर-14 व 17 में गेटवे अकादमी की टीमें विजेता रहीं। लॉन टेनिस सिंगल अंडर-10 में प्रथम स्थान पर विरल मलिक, अंडर-12 में राहुल मलिक व अंडर-16 में आदित्य मोर रहे। डबल्स स्पर्धा में अंडर-16 में अरंत्या और रितम की जोड़ी विजेता रही। सिंगल स्पर्धा में अंडर-10 में प्रथम स्थान पर तेजल रही। अंडर-12 में सरीना गहलोत व अंडर-16 में खुशी ने जीत हासिल की। क्रिकेट की प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से गेटवे अकादमी सोनीपत और ईवोक क्रिकेट अकादमी ओंटोजेनी का दबदबा रहा। समारोह में गेटवे शिक्षा समूह के कार्यकारी निदेशक राकेश अग्रवाल, गेटवे शिक्षा समूह के डायरेक्टर जनरल डॉ. ललित कुमार जैन व स्कूल प्रिंसिपल प्रेम कुमार ओझा उपस्थित रहे।