फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   gas line lick, electricity problem, sonipat

पीएनजी लाइन की लीकेज ठीक करते समय ट्रांसफार्मर से स्पार्किंग, सेक्टरों में गैस तो कॉलोनियों की बिजली सप्लाई बाधित

Mon, 06 Jul 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
gas line lick, electricity problem, sonipat
बहालगढ़ रोड पर पावर हाउस के पास गैस लीक होने पर जमा भीड़। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। फाजिलपुर पावर हाउस के पास बहालगढ़ रोड पर अचानक पीएनजी लाइन लीक हो गई। बिजली कर्मियों ने इसकी सूचना गेल गैस कंपनी को दी। इसके बाद कर्मचारियों ने लीकेज को ठीक करना शुरू किया तो अचानक ट्रांसफार्मर से स्पार्किंग हुई। इससे पीएनजी के साथ बिजली सप्लाई को बंद करना पड़ा। करीब एक घंटे तक सेक्टर-15 व 12 पार्ट-2 में गैस की सप्लाई बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दो घंटे तक सब्जी मंडी फीडर की बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। तभी गेेल गैस कंपनी के कर्मचारियों ने फाजिलपुर के पास दूसरी लाइन से सेक्टर-15 व 12 पार्ट-2 में गैस सप्लाई शुरू की। इसके बाद लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

बहालगढ़ रोड पर स्थित फाजिलपुर पावर हाउस के पास होटल प्रबंधन की तरफ से गेल गैस कार्यालय में शिकायत की गई थी कि होटल में गैस की आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं हो रही है। जिसके बाद कोई कदम नहीं उठाया तो रविवार सुबह होटल के सामने ही गैस लीक हो गई। बिजली निगम के जेई चंद्रभान ने मामले की सूचना अपने एसई मुकेश चौहान व गेल गैस कंपनी के अधिकारियों को दी। गैस पाइपलाइन को ठीक करने के लिए कर्मचारियों ने फाजिलपुर पावर हाउस के पास खुदाई का काम शुरू कर दिया। लेकिन मरम्मत का काम पूरा होने से पहले ही पावर हाउस में लगे ट्रांसफार्मर से स्पार्किंग होने पर कर्मचारियों ने बीच में ही काम छोड़ दिया। कार्यालय में सूचना देकर गैस सप्लाई बंद करा दी। साथ ही बिजली निगम ने भी सब्जी मंडी फीडर की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया।
विज्ञापन

सेक्टरों में गैस तो सब्जी मंडी फीडर की बिजली आपूर्ति प्रभावित
गैल गैस कंपनी के अधिकारियों ने गैस सप्लाई रोके जाने से सेक्टर-15 व 12 पार्ट-2 में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही सब्जी मंडी फीडर की सप्लाई बंद होने से शिव कालोनी, चावला कॉलोनी, धानक बस्ती, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कपड़ा मार्केट, राज मोहल्ला में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गेल गैस कंपनी के कर्मचारियों ने फाजिलपुर गांव से निकलकर जाने वाली लाइन से करीब एक घंटे बाद सेक्टर-15 व 12 पार्ट-2 में गैस सप्लाई को चालू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फाजिलपुर पावर हाउस के पास गैस पाइप लाइन लीक होने से मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर से चिंगारी उठी। जिसकी वजह से एक घंटे के लिए सेक्टरों की गैस सप्लाई रोक दी गई थी। ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए। इसके बाद दूसरी लाइन से जोड़कर सप्लाई चालू कर दी गई।

- अरुण गुप्ता, कार्यालय प्रमुख गैल गैस कंपनी
वर्जन
ट्रांसफार्मर में तकनीकी फाल्ट होने की वजह से स्पार्किंग को गई थी। वही पास में गैस की लीकेज पाइप लाइन को जोडने का काम चल रहा था। इसी लिए कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई को रोकना पड़ा, कही के बल जलने से कोई हादसा न हो जाए। एक घंटे के बाद बिजली सप्लाई को चालू कर दिया गया था।
- जेसी शर्मा, एक्सईएन बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed