{"_id":"675add8313d477e1de09be7d","slug":"garib-rath-cancelled-unchahar-express-operated-with-five-hours-delay-sonipat-news-c-197-1-snp1008-129115-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गरीब रथ रद्द, ऊंचाहार एक्सप्रेस का पांच घंटे की देरी से हुआ परिचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गरीब रथ रद्द, ऊंचाहार एक्सप्रेस का पांच घंटे की देरी से हुआ परिचालन
Thu, 12 Dec 2024 06:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत स्टेशन का दृश्य। संवाद
सोनीपत। सर्दी में कोहरा पड़ने से पहले ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। रोजाना करीब दर्जनभर गाड़ियों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को भी अपडाउन लाइन की ट्रेन संख्या 03309 व 03310 गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रही। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04909 व 04910 सवारी गाड़ी का परिचालन भी रद्द रहा। साथ ही दर्जन भर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 40 मिनट से 5 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
मौसम साफ होने के बावजूद ट्रेनों के देरी से चलने के कारण सोनीपत स्टेशन पर पहुंचे यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे। कुछ यात्री पूछताछ केंद्र पर जाकर तो कभी अपने मोबाइल पर ट्रेनों का स्टेटस जांच करते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ी। वहीं ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण रेलवे को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोनीपत स्टेशन पर रोजाना करीब 500 टिकटों की बुकिंग होती है। इससे रेलवे को प्रतिदिन करीब 2.5 लाख रुपये की आमदनी हो रही है। यहां से उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण करीब 30 से 40 यात्री अपनी टिकट निरस्त कर रहे हैं। इससे रेलवे को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
दिल्ली-अंबाला रूट पर अप-डाउन की प्रभावित गाड़ियां
बुधवार को दिल्ली-अंबाला अप लाइन पर 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 5:02 घंटे, 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:32 घंटे, 11077 झेलम एक्सप्रेस 1:29 घंटे, 11057 दादर एक्सप्रेस 55 मिनट, 12919 मालवा एक्सप्रेस 53 मिनट, 04581 दिल्ली-पानीपत सवारी गाड़ी 1:02 घंटे, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 44 मिनट, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 55 मिनट, 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस 1:16 घंटे की देरी से चली। वहीं अंबाला-दिल्ली डाउन लाइन पर 14508 बठिंडा एक्सप्रेस 1:07 घंटे, 12472 स्वराज एक्सप्रेस 3:29 घंटे, 12058 जनशताब्दी एक्सप्रेस 41 मिनट, 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली सवारी गाड़ी 1:52 घंटे, 04178 पानीपत-दिल्ली सवारी गाड़ी 50 मिनट, 14034 जम्मू मेल एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
--
ट्रेनों के परिचालन की समयसारिणी में सुधार किया जा रहा है। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण ही कुछ यात्री अपनी यात्रा स्थगित करते हुए टिकटें निरस्त करवा रहे हैं। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत हैं।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे