फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Garbage piles up in the city, minister's effigy burnt

Sonipat News: शहर में लगने लगा कूड़े का ढेर, मंत्री का फूंका पुतला

Sat, 09 May 2026 07:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 May 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Garbage piles up in the city, minister's effigy burnt
गोहाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फूंककर रोष जताते सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को नौवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन करने के साथ कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फूंका। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बाजारों, गलियों और मुख्य मार्गों पर सैकड़ों टन कूड़ा जमा हो गया है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से दुर्गंध आ रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में गंदगी बढ़ने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों को नजरअंदाज कर रही है। कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बातचीत कर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, शहरवासियों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है ताकि सफाई व्यवस्था दोबारा पटरी पर लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed