फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Garbage piles up due to strike, workers to completely stop work from today

Sonipat News: हड़ताल से लगे कूड़े के ढेर, कर्मचारी आज से पूरी तरह बंद करेंगे काम

Mon, 11 May 2026 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Garbage piles up due to strike, workers to completely stop work from today
फोटो : सोनीपत के गीता भवन चौक के पास दुकानों के बाहर पड़ा कूड़ा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोनीपत, गोहाना व खरखौदा शहर में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। सफाई न होने के कारण शहरों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सफाई नहीं होने की वजह से शहर की सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा हुआ है।
दमकल कर्मियों के समर्थन में सफाई कर्मचारी 10 दिन से हड़ताल कर रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि सफाई व्यवस्था पहले की तरह ठप रहेगी। सोमवार से पूर्ण तरह से काम बंद रहेगा।
विज्ञापन

उनकी मांग है कि सरकार समय रहते सफाई व दमकल कर्मचारियों की मांगों का पत्र जारी करके समाधान करें। कर्मचारियों की मांग है कि सरकार कौशल रोजगार को खत्म कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। कर्मचारियों की मुख्य मांग न्यूनतम वेतन तीस हजार रुपये तय करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के बीच सोनीपत में रविवार को डोर-टू-डोर कूड़े का उठान जारी रहा। सोनीपत शहर में सड़कों व नालों की सफाई नहीं हो सकी। खरखौदा शहर में पांच टन से ज्यादा कूड़ा सड़कों पर पड़ा है। साेनीपत, खरखौदा व गोहाना शहर में जगह-जगह कूड़ा बिखरा पड़ा है। वहीं, गोहाना शहर में 120 टन से ज्यादा कूड़ा सड़कों पर पड़ा हुआ है।

फोटो : सोनीपत के गीता भवन चौक के पास दुकानों के बाहर पड़ा कूड़ा। संवाद

फोटो : सोनीपत के गीता भवन चौक के पास दुकानों के बाहर पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed