फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ganpati Festival: Vighnaharta removes the troubles of all devotees: Nikhil Madan

गणपति महोत्सव : सभी भक्तों के संकट दूर करते हैं विघ्नहर्ता : निखिल मदान

Tue, 02 Sep 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Festival: Vighnaharta removes the troubles of all devotees: Nikhil Madan
फोटो 28- सोनीपत के खारी कुआं के पास रामपत की धर्मशाला वाली गली में गणपति उत्सव के दौरान मौजूद श
सोनीपत। शहरभर में विभिन्न जगह चल रहे गणपति महोत्सव में सोमवार को विधायक निखिल मदान ने पूजा-अर्चना कर सभी की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। आर्य नगर में सिद्धि विनायक सेवा सोसाइटी की ओर से आयोजित गणपति महोत्सव में विधायक निखिल मदान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्हाेंने विघ्नहर्ता को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने कहा कि गणपति महोत्सव भगवान गणेश के जन्मोत्सव से जुड़ा है। देशभर में भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापना के साथ यह उत्सव प्रारंभ होता है। इसके बाद गणपति विसर्जन कर बप्पा को विदाई दी जाती है। साथ ही गणपति भगवान से अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना की जाती है।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने बैंड-बाजे के साथ गणपति को विसर्जन के लिए रवाना किया। वहीं विधायक निखिल मदान ने जीवन नगर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित गणपति महोत्सव में भाग लिया। यहां भजन संध्या का आयोजन कर भंडारा लगाया गया। इसके बाद विधायक ने चौहान कॉलोनी में राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सुधीर कुच्छल, अशोक शर्मा, अनिल सैन, सतीश वर्मा, सुनीता लोहचब, प्रवीन धीमान, कुलदीप टंडन, राकेश पोरिया, कुलदीप वत्स, हेमंत पंडित, पूनम वर्मा, सतीश, उज्जवल, पंकज वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सर्राफा एवं गंज बाजार में गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसायटी की ओर से गणपति महोत्सव का छठा दिन रहा। संरक्षक शामराव देवकर, तानाजी गोरे, तानाजी पाटिल, डॉ. अतुल पाटेल, डॉ. श्रीकांत खाके ने श्रद्धालुओं के साथ पूजा की। प्रधान हरिदास पाटिल, रवि पाटिल, महासचिव कैलाश, मनोहर गलवे, उपप्रधान रमेश सुतार, अमोल शिंदे, कोषाध्यक्ष युवराज शेलके, संदीप ढोबले मौजूद रहे।
उधर फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से 8वें गणपति आगमन समारोह में भगवान गणेश व खाटू श्याम की पूजा की गई। आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक विपिन नंदा, राहुल जैन, मनीष शर्मा, अर्पित, अमित कौशिक, कमल मल्होत्रा मौजूद रहे।
--
मंत्रोच्चारण से की बप्पा की आराधना
खारी कुआं के पास रामपत की धर्मशाला वाली गली में श्रद्धालुओं की ओर से आयोजित गणपति उत्सव में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर संकीर्तन किया गया। पंडित अमित शौनक ने गणपति मराठा संघ के सदस्यों को बप्पा का पूजन करवाया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सोनू वर्मा, कुश, प्रदीप वर्मा, सीमा वर्मा, शालू गोयल, हिमांशु सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।

--
गणपति का पूजन कर की महाआरती
रोहतक रोड स्थित मिशन चौक पर युवा शक्ति सेवा समिति की ओर से चौथे गणपति महोत्सव के छठे दिन समिति के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से भगवान गणेश की महाआरती व स्तुति की। आचार्य रामकृष्ण पाठक ने पूजन करवाया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में अश्वनी गोयल, अमित गर्ग, मुकेश जैन, सोनू, पवन, मनोज जैन, विकास गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed