फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ganpati festival... Radhastami celebrated with devotion

Sonipat News: गणपति महोत्सव...श्रद्धा भाव से मनाई राधाष्टमी

Fri, 13 Sep 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Sep 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Ganpati festival... Radhastami celebrated with devotion
फोटो 19- सोनीपत के बड़ा हलवाई हट्टा स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में कार्यक्रम के दौरान
सोनीपत। दिव्यानंद निराले बाबा चातुर्मास समिति की ओर से सेक्टर-15 में चातुर्मास पर चल रहे पर्यूषण महापर्व एवं गणपति महोत्सव में श्रद्धा भाव राधाष्टमी मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष कुंती देवी, अमित, पूनम, अथर्ववेद व क्षितिज गोयल ने ज्योत प्रज्वलित करके की।
विज्ञापन

राष्ट्रसंत जैनाचार्य डॉ. आचार्य दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज (निराले बाबा) ने कहा कि राधा रानी का भगवान श्रीकृष्ण के साथ आत्मा का संबंध था, इसलिए रुक्मणी के साथ विवाह होने के बावजूद सब जगह राधा-कृष्ण का जाप किया जाता है। सरोज धींगड़ा, अन्नु सिंगला व इंदू गुप्ता ने भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। चातुर्मास प्रवास के मंत्री मुकेश सिंगला ने बताया कि 15-16 सितंबर को संक्रांति समारोह का आयोजन कर सामूहिक भंडारा लगाया जाएगा। कार्यक्रम में सरला देवी, जगमोहन जैन, मुकेश सिंगला, रेखा देवी, पवन गर्ग, अनीता देवी, सुभाष सिंगला, कुंती गोयल व वीना खुराना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed