फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ganpati Bappa Morya resounds in homes and pandals

Sonipat News: घरों और पंडालों में गूजे गणपति बप्पा मोरया

Fri, 29 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya resounds in homes and pandals
सोनीपत। गणेश महोत्सव के दूसरे दिन पंडालों और घरों में स्थापित गणपति का श्रद्धालुओं ने सुबह-शाम आरती की। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शाम को पंडालों में गणपति की आराधना और आरती की गई। रोशनी और झालरों से सजे पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्री सिद्धि विनायक सोसाइटी की ओर से आर्य नगर काठ मंडी में सजाए गए पंडाल में विधायक निखिल मदान की पत्नी निखिता मदान के साथ विघ्नहर्ता के दर्शन किए।
नरेंद्र नगर में ऋत्विका के घर महिला मंडली की ओर से गणपति बप्पा का भजन कीर्तन किया गया। घर के अंदर इको फ्रेंडली गणपति का दरबार सजाया गया है। इस दौरान सरला, प्रवीन, दीपिका, निखिल, नीरज, देव कौशिक, नीलम कौशिक, परम, वैष्णवी, शिवांगी, टीना, योगिता, यश व हर्षिता ने भगवान गणपति का गान किया।
विज्ञापन

सराफा एवं गंज बाजार में श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसाइटी की ओर से गणपति की आरती की गई।फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक विपिन नंदा, राहुल जैन, मनीष शर्मा, अर्पित, अमित कौशिक, कमल मल्होत्रा ने बताया कि महोत्सव में रोजाना शाम 7 बजे से हरि इच्छा तक गणपति बप्पा का गुणगान कर भंडारा लगाया जाएगा। 31 अगस्त को डांडिया नाइट का आयोजन होगा।

मिशन चौक पर युवा शक्ति सेवा समिति की ओर से चौथे गणपति महोत्सव के दौरान भगवान गणेश की महाआरती व स्तुति कर विघ्नहर्ता का गुणगान किया गया। आयोजक अमित गर्ग, अश्वनी गोयल, मुकेश जैन, विकास गर्ग ने बताया कि 4 सितंबर को शाेभायात्रा निकालकर बप्पा को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed