फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gannaur will get a bus stand equipped with modern facilities

Sonipat News: गन्नौर को मिलेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड

Tue, 03 Mar 2026 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gannaur will get a bus stand equipped with modern facilities
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में जीटी रोड किनारे बस अड्डे की खाली पड़ी जमीन। संवाद
गन्नौर। लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा गन्नौर का रोडवेज बस अड्डा अब नए रूप में नजर आएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से पेश किए गए बजट में हलके के लोगों की सुविधा के लिए बस अड्डे की सौगात दी गई है।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान की मांग पर मोहर लगाते हुए सरकार ने गन्नौर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड के निर्माण को मंजूरी दी है। इस घोषणा के बाद लोगों में खुशी की लहर है। विधायक ने कार्यभार संभालते ही गन्नौर की इस पुरानी समस्या को प्राथमिकता दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री और परिवहन विभाग के साथ निरंतर पैरवी करते हुए तर्क दिया था कि अंतरराष्ट्रीय बागवानी मार्केट शुरू होने के बाद गन्नौर में यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ जाएगा। ऐसे में एक आधुनिक बस स्टैंड न केवल यात्रियों की सुविधा के लिए बल्कि गन्नौर के आर्थिक विकास के लिए भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन परिवहन मंत्री स्व. वेद सिंह मलिक के कार्यकाल में यहां बस अड्डा बनाया गया था। उस समय गन्नौर की आवश्यकताएं सीमित थी लेकिन आज यात्रियों की संख्या, बसों की फ्रीक्वेंसी और सुविधाओं की मांग कई गुना बढ़ चुकी है।


अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बस स्टैंड

बजट में मिली मंजूरी के अनुसार बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, स्वच्छ पेयजल और आधुनिक स्वच्छता की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यहां इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे।


------
गन्नौर में काफी समय से बस अड्डा न होने से स्थानीय लोगो को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। अब बस अड्डा बनने से लोगों को राहत मिलेगी। यात्रियों को बैठने, टिकट काउंटर, शौचालय, पेयजल और प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। -पीटर त्यागी, गांव शाहपुर तगा


------
हर रोज गन्नौर से हजारों यात्री दिल्ली व पानीपत की तरफ सफर करते हैं लेकिन बस अड्डा न होने से उन्हें सड़क पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता था। अब बस अड्डा बनने से लोगों को राहत मिलेगी। बस अड्डे के आसपास दुकान, होटल और अन्य छोटे व्यवसायों को फायदा मिलेगा जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। -सर्वेश गुज्जर, गांव गढ़ी गुलामा






-----
बस अड्डा बनने से क्षेत्र के लोगों को कई तरह की राहत और सुविधाएं मिलेंगी। बसों के लिए निर्धारित स्थान होने से सड़कों पर अनावश्यक भीड़ कम होगी। ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही व्यवस्थित बस अड्डा होने से यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होगी। अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या कम होगी। -विकास, गन्नौर।

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में जीटी रोड किनारे बस अड्डे की खाली पड़ी जमीन। संवाद

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में जीटी रोड किनारे बस अड्डे की खाली पड़ी जमीन। संवाद

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में जीटी रोड किनारे बस अड्डे की खाली पड़ी जमीन। संवाद

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में जीटी रोड किनारे बस अड्डे की खाली पड़ी जमीन। संवाद

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में जीटी रोड किनारे बस अड्डे की खाली पड़ी जमीन। संवाद

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में जीटी रोड किनारे बस अड्डे की खाली पड़ी जमीन। संवाद

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में जीटी रोड किनारे बस अड्डे की खाली पड़ी जमीन। संवाद

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में जीटी रोड किनारे बस अड्डे की खाली पड़ी जमीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed