फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gannaur Sub-Divisional Hospital pharmacist arrested in fraud case

Sonipat News: धोखाधड़ी के मामले में गन्नौर उपमंडल अस्पताल का फार्मासिस्ट गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gannaur Sub-Divisional Hospital pharmacist arrested in fraud case
गन्नौर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर थाने की पुलिस ने गन्नौर उपमंडल अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट सुनील कुमार को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी सुनील कुमार गन्नौर के गांधी नगर का रहने वाला है। इस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गन्नौर में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है। मुजफ्फरनगर जिले के सिटी थाना कोतवाली में वर्ष 2023 में विपिन कुमार निवासी गांव कुटबा की शिकायत पर सुनील कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के आरोप में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेशानुसार सभी आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया गया था। इस पर थाना कोतवाली पुलिस टीम को जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी सुनील कुमार गन्नौर स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी कर रहा है। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने गन्नौर पुलिस के सहयोग से आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed