{"_id":"620d4e6ba8a9b97a6e1a9dfb","slug":"gannaur-bar-will-have-wi-fi-facility-with-digital-library-dushyant-chautala-sonipat-news-rtk6386351138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्नौर बार में डिजिटल लाइब्रेरी के साथ वाई-फाई की होगी सुविधा : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्नौर बार में डिजिटल लाइब्रेरी के साथ वाई-फाई की होगी सुविधा : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को स्मृति चिह्न भेंट करते सांसद रमेश कौशिक व बार एसोसिएशन के प्रध?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गन्नौर बार परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाने के साथ वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा मुहैया करवाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने बार एसोसिएशन को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने आह्वान किया कि हर अधिवक्ता संकल्प लें कि वह गरीब लोगों की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए कोई पैसा नहीं लेंगे।
उप मुख्यमंत्री बुधवार को गन्नौर बार एसोसिएशन के अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले प्रधान अरुण पहल सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और बार की तरफ से मांगपत्र सौंपा। पूर्व प्रधान सुशील त्यागी ने वेलफेयर फंड देने, कोर्ट परिसर में बैंक व डाकखाना खुलवाने, वकीलों को 5 लाख रुपये का हेल्थ बीमा देने व टोल टैक्स माफ कराने की मांग की। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल हाईवे के टोल केंद्र सरकार के अधीन हैं और वकीलों के लिए टोल फ्री करने की घोषणा नहीं कर सकते। वहीं सांसद रमेश कौशिक ने भी बार एसोसिएशन को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस दौरान विधायक निर्मल चौधरी, इमरान अली, अंकित त्यागी, राजीव यादव, संजीत कुमार, अनुपम रापरिया, सुधीर धनखड़, पूर्व प्रधान ओपी त्यागी, जयभगवान त्यागी, जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया, रणधीर मलिक, महिला नेत्री बबीता दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पटवारियों से गलती नहीं हुई है तो वह नोटिस का जवाब दें
कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। पटवारियों के हड़ताल पर जाने के सवाल पर उन्होेंने कहा कि जमीन व प्लाट की रजिस्ट्री की अभी जांच हुई है। अभी इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। केवल कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। अगर गलती नहीं हुई है तो वह नोटिस का जवाब दें। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। धरने-प्रदर्शन से गलतियों को ढका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि नियम 7ए के तहत जमीन की रजिस्ट्री के मामले को अभी घोटाला नहीं कहा जा सकता है। पंचायत चुनाव मामले पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत से फैसला आने के बाद नई प्रक्रिया के तहत पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री का रेलवे रोड पर स्वागत किया गया। राजबीर त्यागी, हलका अध्यक्ष अनिल त्यागी, सियानंद त्यागी, भानेराम ने उनसे गन्नौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय खुलवाने की मांग की।
चेयरमैन पवन खरखौदा के भतीजे की मौत पर बंधाया ढांढस
उप मुख्यमंत्री खरखौदा पहुंचे और पूर्व नपा अध्यक्ष रोशनी देवी के पोते व अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के चेयरमैन पवन खरखौदा के भतीजे आकाश के निधन पर उनके घर शोक व्यक्त किया। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने उप मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा। जिस पर उन्होेंने कहा कि आईएमटी खरखौदा में मारुति का प्लांट स्थापित करवाया जा रहा है। यह निवेश खरखौदा की उन्नति के रास्ते खोलेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया, रोहताश दहिया, बबीता दहिया, देवेंद्र दहिया, अंजू बाला खटक, सुरेद दहिया आदि मौजूद रहे।