फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gangster Ramkaran's sharp shooter Amit overpowered with bullet proof jacket and Scorpio used in murder

गैंगस्टर रामकरण का शार्प शूटर अमित बुलेट प्रूफ जैकेट और हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो समेत काबू

Fri, 02 Apr 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Gangster Ramkaran's sharp shooter Amit overpowered with bullet proof jacket and Scorpio used in murder
सोनीपत। गैंगस्टर रामकरण की गिरफ्तारी के बाद सीआईए-2 की टीम ने उसके शार्प शूटर अमित को भी गिरफ्तार कर लिया है। रोहतक के गांव गिझी निवासी अमित को पुलिस ने बुलेट प्रूफ जैकेट और बदमाश अजय उर्फ बिट्टू के पिता की हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो के साथ दबोच लिया है। अमित दो साल से महेश के साथ मिलकर अजय उर्फ बिट्टू का भरोसा जीतकर उससे जेल में मुलाकात कर चुका है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि 18 मार्च को कोर्ट परिसर में संदीप बड़वासनी गिरोह के शार्प शूटर अजय उर्फ बिट्टू के सिर में पिस्तौल से तीन गोली मारी गई थी। गोली मारने का आरोप रोहतक में तैनात सिपाही महेश पर है। उसे इस मामले में मौके पर ही पुलिस ने काबू कर लिया था। उसने बताया था कि उसे गोली मारने के पिस्तौल गैंगस्टर रामकरण ने कोर्ट परिसर के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास दिया था। रामकरण की गिरफ्तारी के बाद पता लगा कि उस दौरान गैंगस्टर रामकरण का शार्प शूटर अमित भी उसके साथ था। अमित लंबे समय से सिपाही महेश की निगरानी पर लगा था। बाद में वह रामकरण की स्कॉर्पियो लेकर बरोणा गांव में अजय के घर गया था और उसके के पिता कृष्णचंद की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान रामकरण ने अमित उर्फ मीता के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सीआईए-2 ने वारदात में प्रयुक्त दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी व बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ उसे रोहतक से गिरफ्तार किया है। अमित को करीब चार साल पहले रामकरण ने अपने साथ जोड़ा था।
विज्ञापन

बुलेट प्रूफ जैकेट से लैस है रामकरण गिरोह
गैंगस्टर रामकरण के शार्प शूटर अमित की गिरफ्तारी के समय गाड़ी में बुलेट प्रूफ जैकेट मिली है। इससे साफ हो गया है कि गिरोह के शार्प शूटर बुलेट प्रूफ जैकेट और आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। जैकेट से पहले रामकरण की बुलेट प्रूफ गाड़ी को भी पुलिस बरामद कर चुकी है। माना जा रहा है कि गैंगवार की तैयारियों के कारण गिरोह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकरण की गिरफ्तारी के बाद अमित को गिरफ्तार कर सीआईए-2 ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। अमित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उससे रामकरण गिरोह, अजय पर हमले और कृष्णचंद की हत्या के बारे में जानकारी मिल सकेगी। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। - जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed