{"_id":"6965550d59bfa7532d0c4e20","slug":"gangster-aman-sent-to-jail-by-court-in-fake-passport-case-sonipat-news-c-197-1-snp1008-148101-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फर्जी पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर अमन को अदालत ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फर्जी पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर अमन को अदालत ने भेजा जेल
Tue, 13 Jan 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
गोहाना । फर्जी पते पर पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार भाऊ गैंग के गैंगस्टर अमन भैंसवाल को गोहाना की अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पहले सीआईए ने उसे चार दिन के रिमांड पर ले रखा था। रिमांड पूरा होने के बाद सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया।
नवंबर 2024 में हरियाणा पुलिस की सोनीपत स्पेशल टास्क फोर्स ने विदेश भागने के लिए गैंगस्टरों के फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। तब उप निरीक्षक संगीत ने सदर थाना गोहाना पुलिस को भैंसवाल के अमन की दिल्ली के फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने की सूचना दे केस दर्ज कराया था।
इंटरपोल की तरफ से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने के चलते अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी अमन को गिरफ्तार करके डिपोर्ट कर दिया। जैसे ही वह दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा उसे एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद सीआईए गोहाना ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। अब उससे बरोदा थाने की पुलिस गांव घड़वाल में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।