फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gangrape one accused arrest

किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Nov 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gangrape one accused arrest
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर से एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी किशोरी के गांव का रहने वाला हरीश है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। दो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने 12 अगस्त को पुलिस को बताया था कि उसकी 17 साल की बेटी का रात 11 बजे घर के बाहर से कार में अपहरण कर लिया गया। आरोपी उसकी बेटी को गांव से दूर नहर के पास ले गए और कार में तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। करीब पांच घंटे बाद उसकी बेटी घर आई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

किशोरी के अनुसूचित जाति की होने के कारण इसमें एससी/एसटी एक्ट भी जोड़ा गया था। जिसके बाद मामले की जांच राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई थी। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पर रोष भी जताया था। अब मामले की जांच एएसपी उपासना कर रही है। जिनकी टीम ने शहर क्षेत्र से आरोपी हरीश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उसके दो अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में गहनता से सबूत जुटाए जा रहे हैं।
-उपासना, एएसपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed