फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gang involved in cheating in the name of share trading busted, eight arrested

Sonipat News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आठ काबू

Tue, 28 May 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 May 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Gang involved in cheating in the name of share trading busted, eight arrested
सोनीपत। साइबर थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर एक महिला से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर 1.20 लाख रुपये, 16 मोबाइल फोन, छह चेकबुक और 14 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। देश में अलग-अलग जगह इस तरह के 60 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


साइबर थाना में 13 मई को सोनीपत की सरोज ने पुलिस को बताया था कि उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। इसमें शेयर ट्रेडिंग सीखने का निमंत्रण था। मैसेज भेजने वाले ने बताया था कि वह कोटेक कंपनी म्यूच्युअल फंड के एक्स मैनेजर पंकज डिबरवाल हैं। उसने निशुल्क शेयर ट्रेडिंग सिखाने की बात कही थी। इसके बाद वह ऑनलाइन कक्षाओं में जुड़ने लगी। इसमें बहुत से लोग ऑनलाइन लिंक से जुड़ते थे।
विज्ञापन

उन्हें शेयर मार्केट में रुपये लगाने के लिए कहा गया। उन्होंने अलग-अलग खातों में 8.09 लाख जमा कराए थे। इसके बाद जब रुपये निकालने की कोशिश की तो कुछ नहीं निकला। रुपये वापस मांगने पर 10 लाख रुपये और डालने को कहा गया। जिस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर राजस्थान के जयपुर से ठग गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनसे 1.20 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन गौरव राजपुरोहित का कहना है कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी हो तो सूचना 1930 नंबर पर दें। किसी के झांसे में आने से बचे। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed