फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ganaur will be free from the throes of jam, a 17 km bypass to be built with 370 crores will be an option

जाम के झाम से मुक्त होगा गन्नौर, 370 करोड़ से बनने वाला 17 किमी का बाईपास बनेगा विकल्प

Tue, 11 Oct 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ganaur will be free from the throes of jam, a 17 km bypass to be built with 370 crores will be an option
गन्नौर शहर के प्रवेश द्वार का दृश्य। संवाद - फोटो : Sonipat
लंबे समय से जाम के झाम से जूझ रहे गन्नौर के लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की तरफ से गन्नौर शहर के चारों ओर 17 किमी लंबा बाईपास बनाया जाएगा। इसके बनने से शहर में लगने वाले जाम से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

बाईपास जीटी रोड लड़सौली से शुरू होकर गांव बांय के पास जीटी रोड तक बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 370 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बाईपास बनने से बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया व बड़ी में बन रही रेल कोच फैक्टरी की तरफ आवागमन करने वाले वाहन चालकों व कर्मचारियों को भी फायदा होगा। बाईपास के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था। अब पीडब्ल्यूडी ने अलाइनमेंट पास होने के बाद मुख्यालय को एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। चार लेन का बाईपास दोनों तरफ आठ मीटर चौड़ा होगा।
विज्ञापन

गन्नौर में बढ़ते वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे वाहन चालकों को गन्नौर शहर से निकलने में परेशानी होती है। लोगों की समस्या को देखते हुए वर्ष 2014 में तत्कालीन विधायक ने विधानसभा में मुद्दा उठाया था। उस समय कोई पहल होने से पहले ही प्रदेश में सरकार बदल गई, जिसके बाद यह मुद्दा दब गया। वर्ष 2020 में विधायक निर्मल चौधरी ने बाईपास का मुद्दा फिर से विधानसभा में उठाया था। ऐसे में सरकार ने इसकी व्यवहारिकता रिपोर्ट (फिजिबिलिटी रिपोर्ट) मांगी थी। जिसके बाद वर्ष 2020 के अंत में निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा था। इसके बाद सर्वे कर अलाइनमेंट (साइट) रिपोर्ट बनाकर भेजी गई थी। अब अलाइनमेंट पास होने के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से एस्टीमेट तैयार किया गया है। एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया है। एस्टीमेट पास होने के बाद बाईपास के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से गुजरेगा बाईपास
गन्नौर शहर के चारों ओर बाईपास का निर्माण किया जाएगा। बाईपास जीटी रोड लड़सौली से गांव लड़सौली, राजपुर, छोटी गढ़ी, राजलूगढ़ी, अगवानपुर, पांची, गुमड़, अहीर माजरा होते हुए बांय गांव तक जाएगा। वहां उसे हाईवे से मिलाया जाएगा। जिससे इन गांवों के ग्रामीणों को भी फायदा मिलेगा।
बाईपास निर्माण से दिल्ली, चंडीगढ़ और खानपुर जाने में होगी सहूलियत
गन्नौर बाईपास के निर्माण से नगर पालिका क्षेत्र व आसपास के गांवों के लोगों को फायदा होगा। ग्रामीण अपने कृषि उत्पाद को लेकर आसानी से अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी तक पहुंच सकेंगे। लोगों को दिल्ली, चंडीगढ़ व खानपुर की ओर जाने में सहूलियत होगी। यह बाईपास गन्नौर-भोगीपुर रोड, गुमड़ गांव के पास से होता हुआ गन्नौर-चुलकाना रोड को पार कर गांव पांची गुजरान के पास फिर से जीटी रोड में मिल जाएगा। जिससे जीटी रोड पर गन्नौर चौक व सड़कों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
क्या कहते हैं लोग
सरकार की ओर से उठाया गया कदम सराहनीय है। गन्नौर में बाईपास का निर्माण होने से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। लोग काफी समय से जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसी जरूरी काम के लिए निकलते हैं तो जाम के कारण देरी से ही पहुंच पाते हैं। -शेखर चंद जैन
गन्नौर में बाईपास बनने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। वाहन चालकों को कई बार काफी देर तक जाम से जूझना पड़ रहा है। रोड पर देखते ही देखते जाम लग जाता है। दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे वाहन चालक परेशान हैं। बाईपास का निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी। -सुरेंद्र त्यागी
बाईपास बनने से शहर में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वाहन चालक बाहर से ही निकल सकेंगे। जिससे शहर के लोगों को राहत मिलेगी। बाईपास का निर्माण आज समय की मांग बन चुका है। जिन गांवों के पास से बाईपास निकाला जाएगा वहां के ग्रामीणों को भी फायदा मिलेगा। सभी के समय की बचत होगी। -अमित बत्रा

गन्नौर में गांव लड़सौली से बायं तक 17 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए अलाइनमेंट पास हो चुका है। बाईपास के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। एस्टीमेट पास होने के बाद बाईपास का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बाईपास का निर्माण होने के बाद लोगों को काफी फायदा मिलेगा। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed