{"_id":"66eb9177285fb2f077052704","slug":"game-of-bad-tiles-for-the-system-formality-in-the-name-of-repair-sonipat-news-c-197-1-snp1008-124727-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: व्यवस्था के लिए खराब टाइलों का खेल, मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: व्यवस्था के लिए खराब टाइलों का खेल, मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति
Thu, 19 Sep 2024 08:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:20 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में सड़कों के सुधार के लिए खराब टाइलों का खेल चल रहा है। मरम्मत के नाम पर नई टाइलों के साथ पुरानी टाइलों का प्रयोग कर खानापूर्ति करने का काम किया जा रहा है। अधिकारी मामले को लेकर अनजान बने हुए हैं। ठेकेदार धड़ल्ले से पुरानी टाइल लगाकर सड़क निर्माण में रेखा खींचने का काम कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से वर्ष 2023 में गीता भवन चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क का निर्माण करवाया गया था। करीब दो माह पहले नगर निगम ने सीवरेज लाइन को ठीक करने का हवाला देते हुए फ्लाईओवर के नीचे सड़क को उखाड़ दिया। अब सीवरेज व्यवस्था का काम पूरा होने के बाद नगर निगम के ठेकेदार की ओर से सड़क मरम्मत के नाम पर पुरानी टाइलों का प्रयोग हो रहा है। ठेकेदार के कर्मचारी सड़क निर्माण में नई टाइलों के साथ पुरानी टाइल का प्रयोग कर खानापूर्ति कर रहे हैं। ऐसे में बारिश होने के बाद सड़क पर गड्ढे बन सकते हैं। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
गीता भवन चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क को बनवाया गया था। नगर निगम ने सीवरेज लाइन के लिए सड़क को उखाड़ा था, लेकिन काम को बीच में रोक दिया गया था। ठेकेदार ने काम कब शुरू किया, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
- राकेश कुमार, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
सीवरेज लाइन व्यवस्था ठीक करवाने के लिए ही सड़क को उखवाड़ा गया था। नगर निगम की ओर से सड़क की मरम्मत करवाई जा रही है। मरम्मत में पुरानी टाइलों का प्रयोग होने के बारे में जानकारी नहीं है।
- सोमबीर, सहायक अभियंता, नगर निगम