फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Funeral procession of effigy of minister taken out in protest against e-tendering in Sonipat

Sonipat: ई-टेंडरिग के विरोध में मंत्री के पुतले की निकाली शव यात्रा, 32 सरपंचों ने पुतले का अंतिम संस्का किया

Fri, 13 Jan 2023 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 11:51 PM IST
सार

32 सरपंचों ने श्मशान घाट में हिंदू रीति रिवाज से पुतले का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान सरपंचों ने सरकार व पंचायत मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। राई व मुडलाना खंड के सरपंचों ने भी अपने क्षेत्रों में बीडीपीओ कार्यालय पर धरना शुरू किया। 

विज्ञापन
Funeral procession of effigy of  minister taken out in protest against e-tendering in Sonipat
पंचायत मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकालते जिला पार्षद संजय बड़वासनिया साथ हैं सरपंच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल योजना के विरोध में प्रदेश के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली व सरकार के खिलाफ सरपंचों ने विरोध तेज कर दिया है। इस कड़ी में शुक्रवार को 32 सरपंचों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय से महलाना रोड स्थित श्मशान घाट तक पंचायत मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाल। बाद में उसका हिंदू रीति-रिवाज से दाह संस्कार किया। इस दौरान सरपंचों ने सरकार व पंचायत मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


सरकार की ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल नीति के खिलाफ सरपंच बीडीपीओ कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं, जिससे पंचायतों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शुक्रवार को सरपंचों ने विरोध स्वरूप बीडीपीओ कार्यालय पर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के पुतले की शव यात्रा निकालकर श्मशान घाट पहुंचे। यहां पर उसका हिंदू रीति-रिवाज से संस्कार किया गया।
विज्ञापन


सरपंचों-पंचों की मांग है कि सरकार तुरंत प्रभाव से राइट टू रिकॉल और ई-टेंडरिंग वाली नीतियों को रद्द करे। सरपंचों ने कहा कि ई-टेंडरिंग किसी भी सूरत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। 15 जनवरी को टोहाना में सरपंचों की महापंचायत होगी, जिसमें बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस दौरान सोनीपत सरपंच एसोसिएशन के प्रधान राकेश, सतीश राठी, संजय, नरेंद्र, सुनील, पवन, जिला पार्षद संजय बड़वासनिया सहित बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 32 सरपंच शव यात्रा में हुए शामिल
शव यात्रा में  सोनीपत व राई खंड से करीब 32 सरपंच शामिल हुए। इनमें बैंयापुर से हिमाचल, गुहणा से राकेश, मोहारा से नरेंद्र, ट्राली से चंद्रहास, चिटाना से  संजय, गढ़ी हकीकत से शमशेर, तिहाड़ खुर्द से सुमेर सिंह, बड़वासनी से बिजेंद्र, किलोहड़द से सतीश राठी, वाजिदपुर सबोली से सुनील कटारिया सहित अन्य गांवों के सरपंच शामिल हुए।

पूर्व आईजी ने किया सरपंचों का समर्थन 
पूर्व आईजी रणबीर शर्मा ने बीडीपीओ कार्यालय पहुंचकर सरपंचों व पंचों के धरने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी चिप्स के पैकेट से लेकर कार तक पर टैक्स अदा करता है। इस टैक्स से सरकार चलती है। सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए, जो आम आदमी के हित में हों। ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल जैसी नीतियां ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में बाधक साबित होंगी। उन्होंने कहा कि वह सरपंचों के साथ हैं।  

राई व मुड़लाना ब्लॉक कार्यालय के बाहर सरपंचों का धरना शुरू
गोहाना/राई। ई-टेंडरिंग के विरोध में राई व मुडलाना खंड के सरपंचों ने भी प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे सरपंचों व सरपंच प्रतिनिधियों ने राई व मुडलाना बीडीपीओ कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। मुडलाना खंड सरपंच एसोसिएशन के प्रधान राजू मातंड के नेतृत्व में धरने पर बैठे सरपंचों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उपप्रधान रामपाल ने कहा कि सरकार की ई-टेंडरिंग प्रणाली से विकास कार्य बाधित होंगे।


टोहाना में होने वाली महापंचायत में शामिल होंगे गन्नौर के सरपंच
गन्नौर। टोहाना में होने वाली महापंचायत को लेकर खंड विकास एवं पंचायत विभाग के सभागार में सरपंच एकता समिति गन्नौर की बैठक हुई। जिसमें सरपंचो ने सर्वसम्मति से 15 जनवरी को होने वाली महापंचायत में शामिल होने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed