{"_id":"679407ad54058e076f043898","slug":"full-dress-rehearsal-students-shed-sweat-deputy-commissioner-hoisted-the-tricolor-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131303-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुल ड्रेस रिहर्सल : विद्यार्थियों ने बहाया पसीना, उपायुक्त ने फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुल ड्रेस रिहर्सल : विद्यार्थियों ने बहाया पसीना, उपायुक्त ने फहराया तिरंगा
Sat, 25 Jan 2025 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 25 Jan 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में
सोनीपत। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में विद्यार्थियों ने शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान पर जमकर पसीना बहाया। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रीय पर्व की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर देशवासी को राष्ट्रीय पर्व में देशभक्ति के जज्बे के साथ हिस्सा लेते हुए अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को स्मरण करना चाहिए। प्रतिभागी विद्यार्थी पूरे आत्मविश्वास के साथ बेहतरीन प्रस्तुतियां दें।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि कुछ वर्ष पहले आप की तरह मैं भी परेड के उस तरफ रहता था। परेड में शामिल होने का मौका या सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी का अपना आकर्षण है, जिसे आप लंबे समय तक यादों में संजोए रहेंगे। यह आपको देश से जुड़ाव के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। अगर हम संविधान पढ़ऩे की बजाय उसकी प्रस्तावना को ही जीवन में अपनाएं तो वह गागर में सागर भरने के समान है। मैं संविधान निर्माण करने वाले सभी सदस्यों को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि देश सुरक्षित हाथों में हैं। हम उनके सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर एसीपी राजपाल के नेतृत्व में पुलिस के महिला-पुरुष व होमगार्ड के जवानों ने विद्यार्थियों के साथ मार्च पास्ट किया। सबसे आगे हरियाणा पुलिस महिलाओं की टुकड़ी, फिर पुरुषों की टुकड़ी, होमगार्ड, एनसीसी की यूनिट, हिंदुस्तान गाइड व स्काउट की टुकडिय़ां, रेडक्रॉस की टुकड़ी कदम से कदम मिलाती नजर आई। किरोड़ीमल स्कूल के बैंड की जोशीली धुनों पर परेड कर बुलंद भारत की तस्वीर उकेरी।
विज्ञापन
विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने पीटी-शो, देशभक्ति के संदेश देती सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी। फाइनल रिहर्सल का राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। इस दौरान डीसीपी मनबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम अमित कुमार, एसीपी अजीत व राहुल देव, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, एईओ स्पोर्ट्स रामबीर सिंह, डाॅ. सुभाष सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
76वें गणतंत्र दिवस पर जिलास्तरीय समारोह गोहाना रोड पर पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे व परेड की सलामी लेंगे। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि उपमंडल स्तर पर गोहाना में सोनीपत विधायक निखिल मदान, गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान व खरखौदा में विधायक पवन खरखौदा बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।