फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   From today to August 15, BJP will organize programs from Sankalp to Siddhi in the state.

Sonipat News: आज से 15 अगस्त तक प्रदेश में संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम करेगी भाजपा

Thu, 05 Jun 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
From today to August 15, BJP will organize programs from Sankalp to Siddhi in the state.
फोटो 07: सोनीपत के सेक्टर-08 ​स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला को संबो​धित करते भाजपा प्
सोनीपत। केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा के सेक्टर-8 स्थित पार्टी कार्यालय में संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने 5 जून से 15 अगस्त तक प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया। पूनिया ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से आतंकवाद को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने इसे भारतीय सेना की आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह लड़ाई पाकिस्तान की निर्दोष जनता के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वालों को हास्यास्पद करार दिया और कहा कि ऐसे लोग सेना के मनोबल को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विशेष सत्र की मांग करके विपक्ष केवल नौटंकी करता है। जब सत्र होता है तब मुद्दों से भटक जाता है।
राहुल गांधी की कांग्रेस नेताओं से हुई मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए पूनिया ने कहा कि जनता अब उनको नकार चुकी है। उनका आचरण देश के लिए उपयुक्त नहीं है। वह विदेशों में जाकर भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं, जो निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस पर संगठन हीनता का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि 11 वर्षों में लोगों का जीवन सरल हुआ है। देश-प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने सरकार की उपलब्धियों गिनवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed