फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   From Sharadiya Navratri 3, Maa Durga will come riding on a palanquin to bless the devotees

Sonipat News: शारदीय नवरात्र 3 से, भक्तों को आशीर्वाद देने पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

Mon, 30 Sep 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Sep 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
From Sharadiya Navratri 3, Maa Durga will come riding on a palanquin to bless the devotees
सोनीपत। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 3 अक्तूबर से शक्ति उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। इस बार मां दुर्गा स्वरूपा अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए पालकी पर सवार होकर आएंगी।
विज्ञापन

नवरात्र के नौ दिन जिलाभर में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विधिविधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर सुनारों वाली गली स्थित श्री चिटाने वाली माता मंदिर, कामी रोड स्थित बाबा धाम मंदिर, काली माता मंदिर, माॅडल टाउन स्थित नवदुर्गा माता मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइट, लड़ियों व फूलों से सजाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

श्री चिटाने वाली माता मंदिर के पुजारी पंडित अमित शौनक ने बताया कि नवरात्राें के नौ दिन मां दुर्गा धरती पर अपने भक्तों के साथ रहती हैं। घरों से लेकर मंदिरों सहित विभिन्न जगह पंडाल लगाकर मां दुर्गा की आराधना की जाएगी। मां दुर्गा का इस बार पालकी में सवार होकर आना शुभ संकेत नहीं है। मां दुर्गा का पालकी पर आना प्राकृतिक आपदा व महामारी का संकेत देता है। ऐसे में केवल उपासना से ही आपदा से बचने का निवारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिपदा तिथि 3 अक्तूबर वीरवार को अलसुबह 12:19 बजे से प्रारंभ होकर 4 अक्तूबर को सुबह 2:42 बजे तक रहेगी। इस बार नवरात्रों के प्रारंभ पर हस्त नक्षत्र व ऐंद्र योग का निर्माण होगा। हस्त नक्षत्र सूर्योदय से दोपहर 3:31 बजे तक रहेगा। इस नक्षत्र में धार्मिक दृष्टि से लिया गया संकल्प अवश्य पूर्ण होता है। वहीं, ऐंद्र योग 3 अक्तूबर को सूर्योदय से प्रारंभ होकर 4 अक्तूबर को सुबह 4:22 बजे तक रहेगा। इस योग में मां दुर्गा की आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।


यह रहेगा शुभ मुहूर्त
कलश स्थापना मुहूर्त : सुबह 6:17 से 7:47 बजे तक रहेगा।
अभिजित मुहूर्त : सुबह 10:42 से 12:11 बजे तक रहेगा।
लाभ की चौघड़िया : दोपहर 12:15 से 1:39 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed